महाविद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस का भव्य आयोजन

ऊँचेहरा
शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ अजय सिंह बघेल के निर्देशन में विश्व हिन्दी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक, प्राध्यापक डॉ अनुराग वर्द्धन पाण्डेय ने किया।संचालन और आयोजन विभागाध्यक्ष हिन्दी प्रोफेसर डॉ अरविन्द तिवारी के द्वारा किया गया। डॉ अनुराग वर्द्धन ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि संविधान सभा के द्वारा 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा बनाये जाने का प्रस्ताव पारित किया।

भारत सरकार ने 10 जनवरी 2006 को प्रथम बार विश्व हिन्दी दिवस मनाए जाने की घोषणा की। तब से प्रति वर्ष 10 जनवरी को विश्व मे हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए, जागरूकता पैदा करने के लिए विदेशों में भारतीय दूतावासों, उच्चायोगों में विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इसी के साथ विश्व हिन्दी सम्मेलन में सतत्  आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आहवाहन किया कि हमे हिंदी भाषी होने,हिंदी बोलने पर गर्व होना चाहिए। कार्यक्रम में  सुजीत पटेल, डॉ जितेन्द्र पयासी, डॉ संतीश गौतम, डॉ रीता तिवारी, डॉ स्वाति सिंह चौहान, डॉ दीपा सिंह एवं  बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

 

Back to top button