बॉलीवुड से हॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में होली पार्टी रखी

होली का मौका है। बॉलीवुड से हॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा ने भी जमकर होली मनाई। नेशनल जीजू निक जोनस ने वाइफ प्रियंका को खूब रंगों मं रंगा। खास बात ये थी कि विदेश में मनी इस होली में प्रीति जिंटा भी शामिल हुईं। गुरुवार को प्रीति जिंटा ने होली की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन पोस्ट्स में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस नजर आए। ये पार्टी प्रियंका के लॉस एंजिल्स वाले घर पर रखी गई। आइए दिखाते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मजेदार होली की तस्वीरें और फोटोज।

गुरुवार को प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास के होली की फोटोज शेयर की। लॉस एंजिल्स में सबने होली सेलिब्रेट की।सभी के चेहरे रंग में रंगे हुए हैं और खूब मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। सबी ने होली पर मजेदार खाने का लुत्फ उठाया तो जमकर डांस भी किया।

प्रियंका की होली पार्टी में प्रीति जिंटा
प्रियंका ने अपने घर पर होली पार्टी रखी। एक फोटो में निक प्रियंका के पीछे रंग लेकर दौड़ रहे तो प्रियंका भागती नजर आ रहीं। प्रीति जिंटा के अलावा डिजाइनरों फाल्गुनी और शेन पीकॉक भी नजर आए। प्रीति ने कई तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, "सभी को होली की शुभकामनाएं। आज का दिन बहुत ही मजेदार रहा। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बहुत ही अच्छे होस्ट थे जिन्होंने इतना प्यार दिया। बहुत बहुत शुक्रिया दोनों का। आप लोगों के साथ होली मनाना बहुत अच्छा रहा। शुक्र ये था कि बारिश नहीं हो रही थी।"

प्रियंका चोपड़ा के पीछे निक जोनस, गुब्बारे लेकर भागे
प्रियंका ने भी फैंस के साथ होली की तस्वीर शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को विश किया और पति निक के साथ वाली फोटोज शेयर की। ये तस्वीर काफी मजेदार थी जहां निक प्रियंका के पीछे पानी का गुब्बारा लिए दौड़ते नजर आए।

Back to top button