रोज करें वॉक हाई बीपी मिलेगा आराम

स्ट्रेस और खराब लाइफस्टाइल के कारण, आजकल लोगों में हाई बीपी की समस्या बढ़ती जा रही है। स्थिति ये है कि हर दूसरा व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर का शिकार है। ऐसे में ये समस्या बढ़े और आप दिल की बीमारियों के शिकार हो जाएं, इससे अच्छा ये है कि आप शुरुआत से ही स्ट्रेस कंट्रोल करें और लाइफस्टाइल में सुधार करें। ऐसी स्थिति में वॉक करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। जी हां, ये एक ऐसी एक्सरसाइज है जो कि ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के साथ दिल की कई बीमारियों से बचाव में मदद कर सकता है। इसके अलावा भी हाई बीपी में वॉक करने के कई फायदे हैं। कैसे, जानते हैं।

हाई बीपी सबसे पहले ब्लड वेसेल्स को नुकसान पहुंचाती है जिसकी वजह से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में रोजाना बस 30 मिनट की वॉक आपके ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। ये पहले तो ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है, दूसरा दिल पर प्रेशर कम करने में मदद करता है और फिर हार्ट अटैक जैसी स्थितियों से बचाता है।  

हाई बीपी में वॉक करने के कई फायदे हैं, जिसमें से एक ये है कि ये हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में मदद करता है। होता ये है कि जब आप तेज गति से वॉक करते हैं तो ये शरीर में गर्मी पैदा करता है जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है और धमनियां साफ होने लगती हैं। इसके अलावा वॉक करना ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है और दिल की बीमारियों से बचाव में मदद करता है। इसके साथ ही शरीर समय-समय से डिटॉक्स होता रहता है जिससे ब्लड क्लॉटिंग का खतरा नहीं रहता।

तो, अपने लिए थोड़ा समय निकालें और सुबह या फिर शाम को वॉक पर निकल जाएं। इससे न सिर्फ शरीर सेहतमंद रहेगा बल्कि, आपका मन भी बेहतर महसूस करेगा।

Back to top button