गोविंदपुरा सीट पर कमलनाथ सक्रिय, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

भोपाल

प्रदेश की एक मात्र ऐसी सीट पर कमलनाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने की तैयारी में हैं जहां पर कांग्रेस पिछले लगातार 11 बार के विधानसभा चुनाव हार चुकी है। यह सीट भोपाल की गोविंदपुरा हैं। इस सीट पर अब कमलनाथ सक्रिय हो रहे हैं। वे एक मई को इस क्षेत्र में जाएंगे।

भोपाल की गोविंदपुरा सीट पर कांग्रेस पिछले 11 चुनाव लगातार हार चुकी है। अब इस सीट पर कमलनाथ एक मई को बड़ी सभा करने जा रहे हैं। उनकी सभा को लेकर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां चल रही है। हालांकि बैठकों के इस दौरे में कांग्रेस की गुटबाजी भी सामने आ रही है। एक बैठक में तो कांग्रेस नेताओं के बीच में खासा विवाद हुआ, बाद में उसे उलझाया गया। पिपलानी में होने वाली सभा की तैयारियों में कांग्रेस के सभी गुट जुट गए हैं।

यह रहा इस सीट का इतिहास
कांग्रेस के लिए यह सीट प्रदेश की सभी सीटों में से सबसे बड़ी चुनौती मानी जाती है। यहां पर कांग्रेस आखिरी बार 1972 में जीती थी, इसके बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस से यह सीट निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बाबूलाल गौर ने छीन ली। इसके बाद से इस सीट पर जीतना कांग्रेस के लिए सपना बन कर रह गया। इस सीट पर 9 बार बाबूलाल गौर चुनाव जीते।

जबकि वर्ष 1977 में यहां से जनता पार्टी के लक्ष्मीनारायण शर्मा चुनाव जीते। इस चुनाव में बाबूलाल गौर भोपाल की दक्षिण सीट से जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीते थे। इसके बाद वे 1980 से लगातार इस सीट पर अजय रहे। इसके बाद 2018 में उनकी बहू कृष्णा गौर इस सीट पर चुनाव जीतीं।

Back to top button