बीएसई 122 अंक और निफ्टी 52 पॉइंट ऊपर खुला 

मुंबई 

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 122 अंक और निफ्टी 52 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 87.01 अंक और निफ्टी 26.85 पॉइंट के उछाल के साथ खुला था। कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 154.58 अंक तक और निफ्टी 38.45 पॉइंट तक नीचे चला गया था। कारोबार के अंत में बीएसई 59.14 अंक नीचे 38,310.49 पर और निफ्टी 7.95 पॉइंट गिरकर 11,300.45 पर बंद हुआ था।।
 
​​​​​​दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 80.12 अंक नीचे 27,896.70 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.27 फीसदी उछाल के साथ 30.27 अंक ऊपर 11,.42.50 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.20 फीसदी गिरावट के साथ 6.92 पॉइंट नीचे 3,373.43 पर बंद हुआ था। इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.14 फीसदी गिरावट के साथ 4.49 अंक नीचे 3,316.23 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24,59,613 हो गई है। इनमें 6,60,348 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 17,50,636 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 48,144 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 21,067,520 हो चुकी है। इनमें 753,493 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 170,415 हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button