27 अगस्त गुरुवार का राशिफल

मेष:

काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। धीरे-धीरे अब आपका भाग्य भी आपका साथ देगा। बता दें क‍ि आज आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षा की पूर्ति का दिन है, इसलिए प्रयास करना न छोड़ें। भाग्‍य स्‍कोर: 89 प्रत‍िशत
वृषभ:

आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए आपको केवल स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। इससे आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 65 प्रत‍िशत
मिथुन:

आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थाई रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। इसलिए अपनी तारीफों पर खुश होने के बजाए केवल अपने काम पर ध्‍यान दें। ताकि कोई लापरवाही न हो। भाग्‍य स्‍कोर : 84 प्रत‍िशत
कर्क:

आज का दिन बहन-भाई की चिंता में बीतेगा। हो सकता है क‍ि उनके कर‍ियर या फिर पर्सनल लाइफ को सेटल करने की टेंशन हो। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि आपके प्रयासों से इन सारी समस्‍याओं का भी हल न‍िकल आएगा। पर‍िवार के प्रत‍ि आपका यह समर्पण आपको सभी का स्‍नेह द‍िलाएगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी बहुत द‍िक्‍कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 60 प्रत‍िशत
सिंह:

आज आपको व‍िशेष रूप से कारोबार की चिंता सताएगी। इसका कारण प‍िछले काफी दिनों से आपके व्‍यवसाय का न‍ियम‍ित न होना है। लेक‍िन ध्‍यान रखें कि परेशान होने की बजाए अगर आप व्‍यवसाय की समस्‍या दूर करने का हल न‍िकालने का प्रयास करेंगे तो आपके ल‍िए बेहतर होगा। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य और आराम का पर‍ित्‍याग करना पड़ेगा। आज आपको अपने कार्य में अध‍िक ध्‍यान की जरूरत है। भाग्‍य स्‍कोर : 62 प्रत‍िशत
कन्या:

आपकी राशि का स्वामी बुध सिंह में आ चुका है, सूर्य के कारण पापाकान्त है। अतः आपको विशेष प्रकार की भागदौड़ करनी पड़ेगी। लेक‍िन इसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा। नौकरी में हैं तो भी आज आपको लाभ म‍िलने का योग है। पर‍िवार में भी सुख-शांत‍ि रहेगी। सभी का प्रेम और स्‍नेह म‍िलेगा। भाग्‍य स्‍कोर: 93 प्रत‍िशत
तुला:

आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं तो कुछ आप ही अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। अतः मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें। कभी क‍िसी के बारे में कुछ भी खराब न सोचें, क‍िसी के प्रत‍ि मन में ईर्ष्‍या-द्वेष न लाएं। भाग्‍य स्‍कोर: 64 प्रत‍िशत
वृश्चिक:

आज पर‍िवार में अचानक ही मंगलमय समाचार मिलेगा। लेक‍िन कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आने वाली द‍िक्‍कतों को अपने ऊपर हावी न होने दें। अन्‍यथा आपका मानस‍िक तनाव भी बढ़ सकता है। यह आपकी सेहत के ल‍िए अच्‍छा होगा। अन्‍यथा स्‍वास्‍थ्‍य ब‍िगड़ सकता है। क‍िसी नए कार्य में न‍िवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर करें। व्‍यवसाय में हैं तो आज आपको पुराने झगड़े-झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। मन में क‍िसी भी तरह के निराशाजनक विचारों को न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है। भाग्‍य स्‍कोर: 71 प्रत‍िशत
धनु:

आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। अगर कहीं अरसे से आपका धन रुका हुआ है तो आज वह भी आपको म‍िल सकता है। लेक‍िन इसके ल‍िए आपको प्रयास जरूर करना होगा। अपनी पार‍िवार‍िक ज‍िम्‍मेदार‍ियों में क‍िसी तरह की लापरवाही न करें। अन्‍यथा र‍िश्‍तों में तल्खियां आ सकती हैं। आज व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 75 प्रत‍िशत

मकर:

आज सामाजिक-धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। क्रय-विक्रय के मामले में लाभ होगा। आज पूरे द‍िन शुभ समाचार म‍िलते रहेंगे। मित्रों के साथ भी हास्य-विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। दांपत्‍य जीवन भी सुखमय होगा। नन‍िहाल पक्ष से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज का द‍िन शुभ रहेगा। भूम‍ि-मकान खरीदने के बारे में भी मन बना सकते हैं। लेक‍िन क‍िसी वर‍िष्‍ठ की राय जरूर ले लें। भाग्‍य स्‍कोर : 90 प्रत‍िशत

कुंभ:

उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का मौका म‍िलेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय में भी लाभ का योग है। अध्यात्म और धर्म कार्यों में भी रुच‍ि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का भी संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। शाम के समय क‍िसी पुराने म‍ित्र से हुई मुलाकात आपके ल‍िए कोई शुभ समाचार ला सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत-लगन से कार्य करें आपको लाभ म‍िल सकता है। पर‍िवार के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 83 प्रत‍िशत
मीन:

आपकी राशि का स्वामी-देवगुरु बृहस्पति ज्ञान विज्ञान का भंडार है। अतः उन्नति के कई मार्ग खोलेगा। अध्ययन व अध्यात्म में रुचि बढ़ने के योग हैं। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईष्‍यालु साथियों से सावधान रहें। आज क‍िसी को उधार देने से बचें। अन्‍यथा वापसी की संभावना न के बराबर है। माता-प‍िता और गुरु की सेवा और सम्‍मान करें। इससे आपको हर क्षेत्र में लाभ म‍िलेगा। कहते हैं क‍ि अगर माता-प‍िता बच्‍चे से खुश रहें तो जीवन में क‍िसी भी बात की कमी नहीं होती। भाग्‍य स्‍कोर : 88 प्रत‍िशत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button