28 अगस्त शुक्रवार का राशिफल

मेष:
आज सरकार द्वारा आपके सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का अच्छा योग बन रहा है। अगर आप किसी न्यायिक मामलों में उलझे हुए हैं तो आज स्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी। सांयकाल के समय बहुत दिनों से अटकी हुई खास डील फाइनल हो जाएगी। साथ ही किसी मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
वृषभ:

आज आपका ध्यान कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं में लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर जा सकते हैं, जहां आपके मन को सकून मिलेगा। दोपहर बाद कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। साथ ही कई तरह की उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा और समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
मिथुन:

आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। घर में कुछ क्रिएटिव वाला काम करेंगे, जिसमें आपका पूरा दिन लग सकता है। आज आपको कई दिनों बाद मानसिक शांति प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं दिमाग में आएंगी, जिसमें सीनियर आपकी मदद करेंगे। आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
कर्क:

आज का दिन आपके लिए सृजनात्मक रहेगा। जो भी काम हाथ में लेंगे, उसका फल उसी समय मिलेगा। आपके अधूरे कार्य आज निपट जाएंगे और महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा, जिसमें आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। सायंकाल के समय किसी मंगल कार्य में जाने का अवसर मिल सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
सिंह:

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले आप थोड़ा समय निकाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश करेंगे लेकिन आपकी सौम्य वाणी हर काम को आसान कर देगी। सांयकाल के समय जीवनसाथी के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
कन्या:

आज व्यवहार और वाणी पर संयम व सावधानी बरतें अन्यथा आसपास के लोगों से टकराब की नौबत आ सकती है। परिवार में किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आप भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें, सबकुछ सही हो जाएगा। लव लाइफ में नए उत्साह का अनुभव करेंगे। भाग्य 80 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
तुला:

आज का दिन आपके लिए लाभकारक साबित हो सकता है। कार्य-व्यवहार से जुड़े काफी दिन पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। साथ ही नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में कुछ रिश्तेदारों से परेशानी हो सकती है। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए काफी सुकून भरा होगा। दिनभर लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता बनी रहेगी। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही नौकरी व व्यापार में आपके नए कार्य से आपको आगे चलकर लाभ भी प्राप्त होगा। साथ ही काम में नई जान भी आएगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में मनचाही सफलता भी प्राप्त करेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
धनु:

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। बिजनस के मामले में आप थोड़ा जोखिम लेंगे तो लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए काम हाथ में लेंगे तो आपको फायदा भी होगा। किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। संतान की तरफ से कुछ परेशानियां आ सकती हैं, साथ ही परिवार के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। भाग्य 78 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
मकर:

साझेदारी में किया गया व्यापार भविष्य में फायदा पहुंचाएगा। घर के जरूरी कार्यों को करने का आज मौका मिलेगा। साथ ही संतान से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। किसी भी कानून को ना तोड़ें, अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। आज कई प्रकार के काम एकसाथ हाथ में लेने से परेशानी बढ़ सकती है लेकिन एक-एक करके सभी कार्यों को पूरा कर देंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
कुंभ:

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकार रहेगा। आप अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। खान-पान में बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। व्यापार के मामले में आज का दिन काफी सुखद व्यतीत होगा, बड़े भाई का सहयोग मिलेगा इसलिए किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। शेयर बाजार और लॉटरी से लाभ की संभावनाएं बन रही हैं। भाग्य 80 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
मीन:

व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन सुखद संयोग लेकर आ रहा है। आपके कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक या सामाजिक परेशानियों को धैर्य और मृदु व्यवहार से ठीक किया जा सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और उनके सहयोग से आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। विवाह संबंधित विषयों में भी परिवार का सहयोग मिलेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button