जबलपुर में चार संक्रमित मिले, चारों को आइसोलेट किया गया

जबलपुर
 जबलपुर  कोरोना वायरस के चार संदिग्ध मरीज़ मिले हैं, कलेक्टर भरत यादव ने इस बात की पुष्टि कर दी है। इस खबर के बाद अब शहर में हड़कंप मच गया है। फिलहाल उन्हें अस्पलात में आइसोलेटेड किया गया है और उनकी जांच और उपचार चल रहा है।

बता दें कि विदेश से लौटे जबलपुर के चार नागरिकों की जांच में कोरोना वायरस की आशंका के चलते उन्हें जिला अस्पताल में रखा गया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल है। सूत्रों ने बताया कि जबलपुर के रहने वाले दो परिवारों के चार सदस्य जर्मनी और दुबई गए थे। वहां से लौटने के बाद जबलपुर में हुई जांच में उनके शरीर मे कोरोना के लक्षण पाए गए है। चारों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button