Amazon Alexa को मिला Hindi सपोर्ट, अब हिंदी में कमांड लेगा स्पीकर

 नई दिल्ली 
अमेजन का वॉइज असिस्टेंट ऐलेक्सा अब भारतीय यूजर्स को हिंदी में उपलब्ध होगा। ऐलेक्सा को अब हिंदी सपोर्ट मिलेगा। एंड्रॉएड और आईओएस पर एलेक्सा अब हिंदी भाषा को सपोर्ट करेगी। भारत के एलेक्सा में हिंदी सपोर्ट की पहली सालगिरह पूरी होने पर ये फीचर पेश किया गया है। एक साल पहले भारत में एलेक्सा का हिंदी सपोर्ट लाया गया था। पिछले एक साल में एलेक्सा ने हिंदी 60 से ज्यादा फीचर्स ऐड किए हैं। जिनमें फुसफुसा कर बात करना, एलेक्सा की आवाज एडजस्ट करना, हेल्थ अपडेट्स और बॉलीवुड डायलॉग मिमिक्री करना शामिल हैं। 

एलेक्सा की भाषाई समझ में भी सुधार हुआ है और इसने पिछले साल से 40 प्रतिशत त्रुटियों को कम कर दिया है। यह हिंदी में गाना बजाने के लगभग 50 तरीकों को समझ सकता है और इसे 'ढाई' और 'थम जा' जैसे शब्दों को समझने के लिए भी अनुकूलित किया गया है। अमेजन ने अपने छह नए गाने, कविताएं और 20 नई कहानियों को भी ऐड किया है। एंड्रॉएड और आईओएस पर अब एलेक्सा ऐप का इस्तेमाल हिंदी में किया जा सकता है। अमेजन एलेक्सा इको स्मार्ट स्पीकर्स के लिए हिंदी में उपलब्ध होगी। एलेक्सा को "हिंदी और हिंग्लिश में" सैकड़ों या हजारों अनुरोध रोज मिलते हैं और ज्यादातर अनुरोध संगीत बजाने, समाचार पढ़ने, टाइमर्स और अलार्म सेट करने, कैलेंडर और अधिक देखने के लिए होते हैं।
 
एलेक्सा के कंट्री लीडर पुनीश शर्मा ने अपने एक बयान में कहा, "भारत की अजब सांस्कृतिक और भाषाई विविधता ने हमें हमेशा एलेक्सा को देश में यूज़र्स के लिए अधिक स्थानीय और योग्य बनाने के लिए प्रेरित किया है। हिंदी सपोर्ट के साथ एलेक्सा को लाखों-करोड़ों हिंदी बोलने वालों के लिए आसान बनाया गया है।" पुनीश ने ये भी बताया कि नैचुरल लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग में भी कई सुधार किए हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने समझाया कि शुरुआती दिनों में एलेक्सी 'ढ़ाई' और 'थम जा' जैसे शब्द को समझता नहीं है, लेकिन अब इस सुधार के बाद वह इसे भी समझेगा। उनका कहना है कि उनकी टीम हिंदी में बातचीत को अधिक सुगम व सरल बनाने की दिशा में काम कर रही है।

एंड्रॉइड और आईओएस पर अमेज़ॅन एलेक्सा ऐप उपयोगकर्ता केवल ऐप पर भाषा सेटिंग बदलकर हिंदी में इसका उपयोग करना शुरू कर सकते हैं। अन्य उपकरणों पर, हिंदी में एलेक्सा को यह कहकर सक्रिय किया जा सकता है कि "एलेक्सा, हिंदी में बात करो।"

Back to top button