मौनी रॉय ने गलती से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग कर दिया, जिस पर वह ट्रोल हो गईं

मौनी रॉय का 28 सितंबर को बर्थडे था और वह कई दिनों से अपने इस खास दिन की तैयारियों में बिजी थीं। बर्थडे के दिन उन्होंने दोस्तों संग मालदीव में खूब मस्ती की। लेकिन इस मस्ती में तब खलल पड़ गया जब मौनी ने बर्थडे विश देने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग कर दिया और हार्ट इमोजी भी बना दिए।

दरअसल बर्थडे पर फैन्स मौनी रॉय को भर-भरकर शुभकामनाएं दे रहे थे। मीडिया पर्सनैलिटी राज नायक ने भी उन्हें बर्थडे विश किया। लेकिन मौनी रॉय ने उन्हें थैंक्यू मेसेज लिखते वक्त गलती से राजनाथ सिंह को ट्वीट में टैग कर दिया।

जैसे ही यूजर्स का ध्यान इस बात पर गया उन्होंने मौनी रॉय को ट्रोल करना शुरू कर दिया। मौनी रॉय ने यह ट्वीट सुबह 1.22 बजे के आसपास किया।

इस ट्वीट पर मौनी रॉय खूब ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा- बहन एनसीबी वाले उठाकर ले जाएंगे।' एक अन्य यूजर ने लिखा- आपने तो सीधे डिफेंस मिनिस्टर को टैग कर दिया, वो इलाका तो कंगना मैम का है।'

कुछ यूजर्स तो जैसे ऐसा मौका ही ढूंढ रहे थे और उन्होंने मौनी रॉय को लेकर मीम्स बनाने शुरू कर दिए। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही 'लंदन कॉन्फिडेंशल' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Back to top button