गांधीजी के उद्देश्यों, विचारों और संस्कारों को जीवन में अपनाएं: कलेक्टर

रायपुर । राष्ट्रपिता महात्मागांधी की जन्म जयंती पर कलेक्टर डॉ एस.भारतीदासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कलेक्टोरेट परिसर स्थित महात्मागांधी की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया। कलेक्टर डॉ भारतीदासन ने इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को महात्मागांधी के जन्म जंयती की बधाई देते हुए कहा कि महान पुरूषों के उद्देश्यों, उनके विचारों और संस्कारों कों जीवन मे अपनाना चाहिए।

उन्होने कहा कि महात्मागांधी के सपनो के भारत निर्माण में सभी को योगदान देना चाहिए।उन्होंने सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नही, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश और समाज की कल्पना की थी।यदि हम सब गांधी जी के विचारों को आत्मसात करलें तो निश्चित ही हमारा देश और समाज तरक्की करेगा। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर आगे बढ़ा जा सकता है।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह,अपर कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार एवं श्री बी सी साहू,संयुक्त कलेक्टर श्री राजीव पांडे सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Back to top button