कमलनाथ की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का मौन धरना

ग्वालियर
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज फूलबाग चौराहे पर मौन धरना दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में आयोजित दो घंटे के इस धरने पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और सीधी की सांसद रीति पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने गत दिवस डबरा में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान शिवराज सरकार की मंत्री श्रीमती इमरती देवी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसको लेकर समूची भाजपा आक्रामक तेवर अपनाए हुए है। इसके विरोध में आज सुबह फूलबाग चौराहे पर मौन धरना दिया गया। धरने पर बैठने वालों में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, वरिष्ठ नेता प्रभात झा, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं।

Back to top button