पानी में आग लगाने वाला है ब्लू बिकिनी में दिशा का अंदाज
दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स को गुरुवार को एक और सौगात दी। दिशा बीते दिनों मालदीव में छुट्टियां मनाने गई थीं। खबर है कि इस वेकेशन पर टाइगर श्रॉफ उनके साथ थे। छुट्टियों से लौटकर जहां दिशा एक ओर मुंबई में नए नॉर्मल को फॉलो कर रही हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर वह लगातार अपने मालदीव वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। दिशा ने एक और नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ब्लू बिकिनी में नजर आ रही हैं। दिशा का अंदाज ऐसा है कि वह पानी में भी आग लगा दें। लेकिन इस तस्वीर पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी एक कॉमेंट किया है, जो दोनों के बीच के प्यार को दिखाता है।
दिशा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह सागर किनारे बिकिनी में सूरज की किरणों का लुत्फ उठा रही हैं। ऊपर नीला आसमान, आगे समंदर का नीला पानी और उन सब से निराला है ब्लू बिकिनी में दिशा का अंदाज। दिशा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में एक फूल वाला इमोजी बनाया है। अब मौसम का मिजाज खुशनुमा हो, तो इंसान निशब्द हो ही जाता है।
दिशा की इस तस्वीर ने खबर लिखे जाने तक 15 घंटों में 2.3 मिलियन से अधिक लाइक्स बटोरे हैं, जबकि फैन्स के कॉमेंट्स की भी बहार आई हुई है। दिशा की इस तस्वीर को टाइगर श्रॉफ ने भी लाइक किया है। जबकि टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने इस पर कॉमेंट करते हुए लिखा है Inspoo. इसके साथ कृष्णा ने रोमांटिक, एक्साइटमेंट और आग वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।
यहां Inspooo असल में Inspo है, जिसका मतलब है कुछ ऐसा जो आपको प्रेरणा देता है। वैसे कृष्णा ने तो साफ बता दिया कि वह दिशा से इंस्पायर्ड हो रही है। लेकिन दिशा ने भी कृष्णा के कॉमेंट पर रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा है, 'नहीं, मैं तुमसे इंस्पायर्ड हूं।'
दिशा पाटनी की इस तस्वीर पर एली अवराम ने भी 'आह' भरी है। जिसके जवाब में दिशा ने गले लगाने वाले इमोजी का इस्तेमाल किया है।
वैसे इससे पहले दिशा ने मालदीव के वेकेशन की ही दो और तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें वह रेड बिकिनी में नजर आ रही थीं।
वैसे, दिशा के साथ ही टाइगर श्रॉफ भी मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इन दोनों लव बर्ड्स को देखकर तो किसी का भी मन मालदीव जाने का करने लगेगा। टाइगर ने तस्वीरों के साथ ही अपना एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह बैक फ्लिप कर रहे हैं।