स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को गुरुनानक देव जी का इतिहास पढ़ाया जाए-प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा

भोपाल
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऊदगाह हिल्स इलाके का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी रखने की मांग उठाने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने अब एक नई मांग उठाई है। उन्होंने मांग की है कि, मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को गुरुनानक देव जी का इतिहास पढ़ाया जाए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, गुरु गोविंद सिंह और उनके बेटों का इतिहास भी प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, इस संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जल्द मांग पत्र सौपेंगे।

दरअसल, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा शनिवार को आयोध्या रवाना होने से पहले शहर के ईदगाह हिस्ल स्थित गुरुनानक साहेब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद सिख समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, सिखों का इतिहास सिर्फ उन्हीं का इतिहास नहीं बल्कि हिन्दुस्तान का इतिहास है। इसलिए उनकी ख्वाहिश है कि, मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों को सिखों का इतिहास पढ़ाया जाए, ताकि प्रदेश के बच्चे पढ़ें और समझें कि, किस तरह देश और समाज की रक्षा की खातिर वीरों ने अपने प्राण न्योछावर किये हैं।

गौरतलब है कि, भाजपा सरकार में भोपाल की हुजूर सीट से विधायक और विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने बीते दिनों गुरुनानक जयंती के अवसर पर मांग की थी कि, शहर के ईदगाह हिल्स इलाके काम बदलकर गुरुनानक टेकरी किया जाना चाहिए। रामेश्वर की मांग का समर्थन सिख समुदाय के लोगों ने भी किया था, साथ ही उनसे मुलाकात भी की थी। हालांकि, कांग्रेस ने रामेश्वर की इस इच्छा को विवादास्पद बताया है। मांग किये जाने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रवर्त केके मिश्रा ने कहा था कि, इस तरह के शिगूफे छोड़कर वो मुस्लिम और सिख समुदाय के लोगों में खटास बढ़ाना चाहते हैं।

आयोध्या के लिए रवाना हुए रामेश्वर

बता दें कि, ईदगाह गिल्स स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा आयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। वहां 6 दिसंबर को वो रामलला के दर्शन करेंगे। साथ ही कुछ कार्यक्रमों में शामिल भी होंगे।

Back to top button