अन्वी रखा है अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी का नाम

 

अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया और यह खबर विराट कोहली ने फैन्स से शेयर की। अनुष्का और विराट की बेटी की तस्वीर देखने के साथ-साथ फैन्स अब यह भी जानना चाह रहे हैं कि वे अपनी इस बिटिया का नाम क्या रखेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का और विराट अपनी इस लाडली का नाम अन्वी रखने का सोच रहे हैं।

Peeping Moon ने अपने सूत्रो के हवाले से यह जानकारी दी है कि हॉस्पिटल में जो नाम रजिस्टर कराया गया वह अन्वी ही है। यह नाम Anushka के An और विराट के vi से मिलकर ( Anvi) बना है। आइए जानते हैं कि इस नाम का क्या मतलब है। संस्कृत में यह भगवान लक्ष्मी का एक और नाम है। इसके अलावा अन्वी जंगलों की देवी भी मानी जाती हैं। इस नाम को लेकर यह भी कहा जाता है कि ऐसे लोग प्रकृति प्रेमी होते हैं। हालांकि, इस नाम को लेकर अब तक विराट या अनुष्का में से किसी ने कुछ भी ऑफिशल नहीं कहा है।

विराट ने अपनी बच्ची के होने की जानकारी सोशल मीडिया पर फैन्स से शेयर की थी। उन्होंने यह खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा था, 'हम दोनों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए।'

विराट के भाई विकास कोहली ने अपनी भतीजी के स्वागत में पोस्ट डाला है, जिसमें बेबी का पैर नजर आ रहा और ऐसा माना जा रहा है कि यह अनुष्का की बिटिया की ही पहली झलक है। लोग विराट और अनुष्का को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

Back to top button