चार युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, फिर घर में जिंदा जलाया

 साहेबगंज (मुजफ्फरपुर)                                                                                                                                     
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में एक 12 वर्षीया नाबालिग को गैंगरेप के बाद उसके ही घर के कमरे में जिंदा जला दिया गया। पंजाब से लौटने के बाद पिता ने आवेदन दिया तो मंगलवार को एफआईआर हुई। मामले में गांव के ही चार युवकों को आरोपित किया गया है। पीड़िता के शव का दाह संस्कार भी कर दिया गया।

पीड़ित गांव में अपने दादा-दादी व बड़ी बहन के साथ रहती थी। पिता पंजाब में मजदूरी करता है। एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि एसडीपीओ सरैया इसकी जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट अपने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। 

थाने को दिए रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तीन जनवरी की है। आरोपितों ने दिन के 10 बजे पीड़िता के साथ उसके कमरे में गैंगरेप किया। फिर अपने साथियों (नामजद आरोपित) के साथ उसे कमरे में ही जिंदा जला दिया। शव को ठिकाने लगाते हुए पीड़िता की बड़ी बहन ने आरोपितों को देख लिया। इससे पहले वह घर के कमरे से धुआं निकलने पर अपने घर पहुंची थी। उस दौरान वह यह सब देखी और इसकी जानकारी अपने परिजन को दी। दादा-दादी को भी इससे अवगत कराया। 

Back to top button