20 जनवरी बुधवार का राशिफल

मेष:

व्यापार के क्षेत्र में नए सुधार करेंगे और नए अवसर भी प्राप्त होंगे। सामाजिक दायरे का विस्तार होगा और प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन होंगे, जिससे आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है लेकिन आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सकारात्मक बनाने में कामयाब होंगे। परिजनों से सुखद समाचार मिलेगा, जिससे परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। सायंकाल का समय परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। पत्नी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है, जिसके कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और उनसे प्रेरणा भी मिलेगी। दोपहर तक हर्षवर्धक समाचार भी मिलेगा और भाग्य भी साथ देगा। संतान की समस्याओं का समाधान के लिए पिता का मार्गदर्शन मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी और समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी के सहयोग से कठिनाइयों मुक्ति मिलेगी। सायंकाल के समय अतिथियों का आगमन होगा और साथ में किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:

राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में सही समय पर लिए गए निर्णय कारगर साबित होंगे और अनुभवों का लाभ भी मिलेगा। पिता और अधिकारियों के सहयोग से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति होगी। रोजी रोजागार की दिशा में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, अपने कार्यों को जारी रखें। राजनीति से संबंधित जातकों को लाभ होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए बड़े लोगों के सर्मथन से मनोबल बढ़ेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति होने से कोष में वृद्धि होगी और परिवार की जरूरतों को भी पूरा करेंगे। घर के साज-सज्जा के लिए कुछ खरीदारी करनी पड़ सकती है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और आपके अधिकारी क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। लव लाइफ में मधुर संबंध बने रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे तो आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में रूचि लेंगे और आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ मिलेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:

राजनीति क्षेत्र में प्रशंसकों का समर्थन मिलने से सफलता मिलेगी और शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अपने सामान की सुरक्षा के प्रति उदासीन न रहें। सरकारी कर्मचारियों के ट्रासंफर की योजना बन रही है। बाहर के खान-पान पर संयम रखें। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और रूका हुआ कार्य भी मित्रों के सहयोग पूरा होगा। परिवार की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों पर ध्यान दें और उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। सायंकाल के समय प्रियजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:

आज का दिन मिश्रित फलदायक होगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी से कार्य करें, शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। आज कर्ज देने से बचें अन्यथा आपको हानि हो सकती है। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:

छात्रों को शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग बन रहे हैं। आय के नवीन स्रोत बनेंगे और योजनाएं भी सफल होंगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में वाक् पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ कसती है। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें अन्यथा अपयश का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां दूर करेंगे। भाइयों के सहयोग से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में वाणी पर संयम नहीं रखेंगे तो विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में एक नई शुरुआत होगी और रिश्ते भी मजबूत होंगे। नए कार्य के प्रारंभ के लिए माता-पिता का आशीर्वाद लें, उनके सहयोग आपके कार्य पूरे होंगे। सायंकाल का समय प्रियजनों से भेंट और सैर सपाटे का अवसर मिलेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

रोजगार के क्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होंगी और समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है और सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और परिवार में जश्न का माहौल रहेगा। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा धन फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, जिसमें आपकी विजय हो जाएगी और आपके विरूद्ध सारे षड़यंत्र विफल हो जाएंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:

छात्रों की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी और उनके पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा और व्यवसाय परिवर्तन की योजना भी बनाएंगे। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन जीवनसाथी का सानिध्य मानसिक शांति प्रदान करेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे और नए अनुबंध प्राप्त होंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:

व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा और विरोधी परास्त होंगे। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सार्थक होंगे और बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। छोटे बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। भविष्य के लिए कुछ बचत योजनाओ पर निवेश करेंगे। छात्रों की आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में आपके वर्चस्व और पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किए जा रहे कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

गुरुजनों के सहयोग से छात्रों की स्मरण शक्ति का विकास होगा। परिवार का वातावरण मधुर बना रहेगा। बड़े अधिकारी की मदद से पारिवारिक संपत्ति का विवाद हल होगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन आनंद दायक बीतेगा। बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी और आपको मानसिक शांति मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और उनकी सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। सायंकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।-

Back to top button