22 जनवरी शुक्रवार का राशिफल

मेष:

राशि स्वामी मंगल के साथ आज चंद्रमा का संचार आपकी राशि में होने से आपका दिन सुखद रहेगा। आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ेगी और आप अपनी चाहतों को पूरी करने के लिए अधिक उत्साहित रहेंगे। जो लोग आज यात्रा पर जा रहे हैं उनकी यात्रा सुखद रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से उलझने से बचना होगा, दोपहर बाद इन मामलों में आपको परेशानी होने की आशंका है। सायंकाल का समय बेहतर होगा, कारोबार में लाभ और योजना में सफलता से आनंदित होंगे। दूर रहने वाले संबंधियों से संपर्क हो सकता है और मेहमान नवाजी का भी मौका मिल सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 87 प्रत‍िशत तक साथ देगा।
वृषभ:

किसी बात तो लेकर उलझन में रहेंगे ऐसे में बड़े फैसले लेने से आपको बचना चाहिए। अच्छी बात यह है कि अपनी चतुराई और अनुभव से विरोधियों को मात दे सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और कुछ घरेलू उपयोग की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। शुभ कार्यों पर भी आज आपका धन व्यय हो सकता है। कारोबर में लाभ की स्थिति बेहतर रहेगी। छात्रों का प्रदर्शन भी सुधरेगा। भाग्य का स्कोर आज 77 प्रतिशत है।
मिथुन:

आज दोपहर बाद क‍िसी नए कार्य की रूपरेखा बनेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपका योगदान रह सकता है। बुद्धि और अनुभव से कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में निर्णय लेने में आप उलझेंगे। पारिवारिक जीवन में खट्टा मीठा अनुभव रहेगा। पढ़ने-लिखने में छात्रों की रुचि रहेगी। सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखना होगा। भाग्‍य स्‍कोर आज 79 प्रत‍िशत है
कर्क:

राशि स्वामी चंद्रमा मंगल के साथ मेष राशि में बैठकर धन योग बना रहा है। जीवनसाथी से आपको आज बेहतर सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझीदारों से भी आज सहयोग की अपेक्षा रख सकते हैं। सद्कार्यों में रुच‍ि बनी रहेगी। नौकरी कर रहे जातकों को उन्नति मिल सकती है। मन में शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें। भाग्‍य आज 77 प्रत‍िशत आपके पक्ष में है
सिंह:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है, समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। चल रहे साम्यक कार्यों में सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे, षष्ठम घर से मकर राशि का बृहस्पति उच्च फलकारक है, अवरोध-विरोध के होने पर भी संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे। भाग्‍य 80 प्रत‍िशत आपका साथ देता दिख रहा है।
कन्या:

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिलाजुला रह सकता है। राशि स्वामी बुध की शुभ स्थिति से इन्हें अपनी बुद्दि और ज्ञान का लाभ मिलेगा। कारोबार में स्थिति बेहतर होगी। शेयर सट्टे में निवेश के मामले में आपको जरा संभलकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बेहतर होगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित आपके काम बन सकते हैं। आज किसी पुराने परिचित से संपर्क हो सकता है। कार्यक्षेत्र और घर की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाए रखना होगा। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।
तुला:

सितारों की स्थिति आज आपको भौतिक सुख प्रदान कर रही है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे और लाभ का संयोग बनेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अधिकारियों से प्रोत्साहन मिल सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक अपनी वस्तुओं का ध्यान रखें, चीजें खोने और चोरी होने की आशंका है। भाग्‍य स्‍कोर 66 प्रत‍िशत है।

वृश्चिक:

आज वृश्चिक राशि के लोग धर्म-अध्यात्म एवं परोकार के कार्य में रुचि ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और महत्व बढ़ेगा। अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग पाएंगे। पारिवारिक जीवन में भी दिन आनंददायक रहेगा। सायंकाल का समय मांगलिक कार्यों में बीतेगा। ऑनलाइन कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आपका भाग्य 71 प्रत‍िशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

आपकी राशि में चल रहे शुक्र आपको उत्साही और शौकीन बना रहे हैं। आप कुछ अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बना रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको धैर्य और व्यवहारिक बात-चीत से लाभ मिलेगा। किसी करीबी व्यक्ति की सहायता करने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रात का समय पर‍िवार और दोस्‍तों के साथ हंसी मजाक में बीतेगा। भाग्‍य 63 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है।
मकर:

आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कार्यों से दूर रहें। आज भाग्‍य स्‍कोर 53 प्रत‍िशत है

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक है, कोई अटका हुआ काम बन जाने से खुशी होगी। आज धन लाभ का योग भी अच्छा बना हुआ है, कहीं अटका पैसा मिल सकता है। जिनके परिवार में बीते कुछ दिनों से आपसी तनाव बना हुआ है, उनके विवाद भी आज दोपहर के बाद सुलझने की संभावना दिख रही है। ससुराल पक्ष के लोगों से संपर्क हो सकता है। कोई रुचिकर काम करने का भी आपको मौका मिल सकता है। भाग्‍य आपका 81 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:

आपकी राशि के स्वामी गुरु अस्त हैं फिर भी आज का दिन आपके लिए सुखद रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में काम प्रगति पर रहेगा, सभी से अपेक्षित सहयोग प्राप्त करेंगे। प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि के लिए लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। काम की तलाश में लगे हुए लोगों को आज आशा की किरण नजर आएगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

 

 

Back to top button