ईसाबेल की पहली फिल्म का सामने आया लुक

सुस्वागतम खुशामदीद से कटरीना की बहन ईसाबेल और पुलकित सम्राट का फर्स्ट लुक सामने आया है। सुस्वागतम.. का डायरेक्शन धीरज कुमार ने किया है। जबकि इसकी कहानी मनीष किशोर ने लिखी है। पुलकित दिल्ली के लड़के अमन की भूमिका निभाएंगे। वहीं इसाबेल आगरा के शहर में रहने वाली नूर के रोल में होंगी। पुलकित ने सोशल मीडिया पर बन पिया डांस नंबर का स्टिल शेयर किया है, जिसमें करीब 400 बैकग्राउंड डांसर्स ने परफॉर्म किया है।  विजय राज पर पिछले साल नवंबर 2020 में फिल्म के सेट पर हैरेसमेंट करने के आरोप लगे थे। पहले खबर आई थी विद्या बालन स्टारर फिल्म शेरनी से उन्हें हटा दिया गया है, लेकिन अब उन्होंने इसी फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार प्रोडक्शन हाउस का मानना है कि विजय के खिलाफ कोई भी आरोप साबित नहीं हो सका, इसलिए विजय जल्दी ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं। ओमंग कुमार दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन रनर 109 साल के फौजा सिंह की बायोपिक बना रहे हैं। डायरेक्टर ओमंग कुमार ने इसे सोशल मीडिया पर अनाउंस किया है। फिल्म का टाइटल फौजा द सिख सुपरमैन होगा। कहानी फौजा सिंह की बायोग्राफी टर्बन्ड टॉरनेडो बुक पर आधारित होगी। ओमंग के अलावा कुनाल शिवदासानी, राज शांडिल्य भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। वरुण धवन नताशा दलाल से 24 जनवरी को अलीबाग में शादी कर रहे हैं।

 

Back to top button