23 जनवरी शनिवार का राशिफल

मेष:

आज मेष राश‍ि के जातकों का भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण कुछ बदल सकता है। लेक‍िन आज हर काम में सावधानी बरतनी जरूरी है। वहीं आज अगर कोई नया कार्य या फिर रोजगार शुरू करने का सोच रहे हैं तो किसी बड़े-बुजुर्ग की राय जरूर लें। सफलता मिल सकती है। द‍िन का दूसरा ह‍िस्‍सा आपके ल‍िए कल्‍याणकारी साबित हो सकता है। भाग्‍य प्रत‍िशत 59 प्रत‍िशत
वृषभ:

आज आपका व्यक्तित्त्व निखरेगा। अपनी वाणी एवं व्यवहार से प्रभावित कर किसी से भी आसानी से काम करवा सकते हैं। हालांक‍ि आज आप कार्यक्षेत्र में किसी से किये वादे पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे। इससे थोड़ी द‍िक्‍कतें भी होंगी। लेक‍िन मन को शांत रखेंगे तो इसका समाधान भी न‍िकाल ही लेंगे। पार‍िवार‍िक मामलों में आज आप अपनी भावनाओं को किसी के आगे सांझा करने से कतराएंगे। हालांक‍ि इसका उद्देश्‍य आपसी संबंध को बचाना ही होगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा। भाग्‍य प्रत‍िशत : 58 प्रत‍िशत
मिथुन:

आज का दिन आपके लिये सम्मानजनक रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ कमी रहेगी लेकिन मानसिक रूप से भले-बुरे का ध्यान रखकर ही प्रत्येक कार्य को करेंगे। व्‍यवसाय में सफलता को लेकर ज्यादा उम्मीद नहीं रहेगी लेकिन नए लोगों से पहचान भविष्य के लिये अवश्य लाभ के मार्ग खोलेगी। दोपहर के समय शिथिलता बनेगी। लेक‍िन व्यस्तता के कारण महसूस नहीं होगी। एक से अधिक क्षेत्र में भाग्य आजमाएंगे। आप संबंधों के प्रति ईमानदारी दिखाएंगे लेकिन बाहर के लोगो के कारण परिजनों की उपेक्षा आपसी मतभेद को जन्म देगी घर के लोगों में ईर्ष्या की भावना कुछ समय के लिए आपको असहज रखेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 60 प्रत‍िशत
कर्क:

आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहेगा। दिन के आरंभ में दैनिक अथवा घरेलू कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे। इसके बाद व्यावसायिक कारणों से परिश्रम करना पड़ेगा। मेहनत का फल थोड़ी विलंब से लेकिन जरूर मिलेगा। किसी सौदे की बात पक्की होने से व्यवसायी वर्ग में प्रसन्‍नता होगी। नौकरी पेशा लोग जल्दबाजी में कार्य पूर्ण करेंगे जिससे छोटी मोटी भूल हो सकती है लेकिन नुकसानदायी नहीं रहेगी। परिवार में आज एक साथ कई फरमाइशें मिलने से परेशानी होगी। लेक‍िन किसी सदस्य द्वारा इसका निराकरण भी शीघ्र ही हो जाएगा। फिजूल खर्ची से बचना होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 63 प्रत‍िशत

सिंह:

आज आपका व्यवहार एक समान नहीं रहेगा। पल-पल में बदलती मनोदशा खुद के साथ अन्य लोगोंं को भी परेशानी में डालेगी। किसी भी कार्य में एक बार में निर्णय नहीं ले सकेंगे। धर्म-कर्म अथवा टोने-टोटके में रुचि लेंगे। दिन के आरंभिक भाग में घरेलू कार्यों की व्यस्तता रहेगी। दोपहर बाद का समय व्यावसायिक गतिविधियों के कारण व्यस्त रहेगा। जिसका फल धन लाभ के रूप में म‍िलने का योग है। व्यवसायी वर्ग कुछ नई योजनाएं बनाएंगे लेकिन अभी इन्हें प्रभाव में ना लाएं। पारिवारिक वातावरण किसी ना किसी के नजर अंदाज करने से खराब हो सकता है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि आज संबंधों के प्रति धैर्य एवं तालमेल बनाने की अधिक आवश्यकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 65 प्रत‍िशत
कन्या:

आज का दिन हानिकारक रहेगा। आज प्रत्येक कार्य मे सावधानी अपेक्षित है। व्यवसाय के साथ घरेलू कार्यों में जल्दबाजी ना करें। अन्‍यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। निराशा में किसी से अभद्र व्यवहार कर सकते हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में नई परेशानियां खड़ी होंगी। कार्य-व्‍यवसाय में कुछ द‍िक्‍कतें आ सकती हैं। यात्रा में विशेष सावधानी बरतें। वाहन अथवा उपकरण से दुर्घटना का भय है। किसी से लेन-देन को लेकर कहासुनी हो सकती है, व्यवहारिकता अपनाएं। पर‍िवार में आपसी मतभेद रहने से उदासीनता रहेगी। बाहर समय बिताना अधिक पसंद करेंगे। मनोरंजन की योजना अंत समय मे टल सकती है। भाग्‍य प्रत‍िशत : 57 प्रत‍िशत
तुला:

आज दिन के आरंभ से मध्यान तक शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य मे उत्साह नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी अन्य लोगों के भरोसे रहना पड़ेगा। दोपहर बाद सेहत में सुधार आने लगेगा फिर भी ज्यादा परिश्रम वाले कार्य से बचें। व्यावसायिक स्थल पर आज का दिन सुस्त ही रहेगा लेकिन संध्या के समय आकस्मिक लाभ से उत्साहित तो होंगे परंतु खर्च भी आकस्मिक होने से धन संचय नही कर सकेंगे। घर में आज किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। अन्य घरेलू कार्यों में भी दौड़-धूप लगी रहेगी। नौकरी पेशा जातक कुछ समय के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों से गुजरेंगे।
भाग्‍य स्‍कोर : 61 प्रत‍िशत
वृश्चिक:

आज के दिन आप स्वयं निश्चिन्त होकर कार्य करेंगे। लेकिन अपने संपर्क में आने वालों पर आप प्रेशर बनाने की कोश‍िश करेंगे। इससे आपके सहकर्मी भी आपसे नाराज रहेंगे। इसके चलते आज कार्यक्षेत्र में दिन का आरंभिक टेंशन भरा रह सकता है। लेकिन मध्यान बाद से रात्रि के बीच में लाभ के कई अवसर मिलेंगे। कुछ कार्य जोड़-तोड़ कर बना लेंगे परन्तु कुछ कार्य आपके अड़ियल रवैये के कारण बीच में लटक सकते हैं। व्यवहार की कमी कुछ ना कुछ नुकसान अवश्य कराएगी। विरोधी प्रबल रहेंगे लेकिन आपके सामने आने की हिम्मत नहीं करेंगे। संतान के व्‍यवहार से आहत हो सकते हैं। क‍िसी मेहमान के आने से मन प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 69 प्रत‍िशत

धनु:

आज के दिन आपके आस-पास का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। कार्य व्यवसाय में भी निश्चितता नहीं रहेगी। लेक‍िन इनसे आपकी मानसिक शांति भंग नहीं होगी। मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। आपकी संतोषी प्रवृति अनैतिक कार्यों से बचाएगी। स्वयं के कार्यों को छोड़ अन्य के काम करने में अनावश्यक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। इससे व्यवसाय के साथ ही घरेलू कार्य भी प्रभावित होंगे विलंब होने पर किसी की आलोचना सुननी पड़ेगी। लेक‍िन सामाजिक सम्मान अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को विरोधों के बावजूद भी पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। धन लाभ के लिए परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। घरेलू वातावरण आज अस्त-व्यस्त रहने से असहजता होगी। भाग्‍य स्‍कोर : 67 प्रत‍िशत

मकर:

आज का दिन आपके लिए अशुभ रहेगा। दिन के आरंभ से ही काम आपकी सोच से उल्टे होंगे मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से परिवार का वातावरण भी खराब होगा। परिवार से राहत की उम्मीद लगाना निरर्थक रहेगा। किसी के साथ उदार स्वभाव रखने पर भी बदले में धोखा एवं अपमान ही मिलेगा। घरेलू कलह से बचने के लिए मौन धारण करना ही बेस्‍ट ऑप्‍शन है। धन संबंधित व्यवहार अतिआवश्यक होने पर ही करें आज किसी प्रलोभन के जाल में फंसने से आर्थिक क्षति हो सकती है। व्यवसाय में भी गलत निर्णय हानि का कारण बनेगा। भविष्य को लेकर मन व्याकुल रहेगा। सेहत में उतार चढ़ाव रहने से कार्य मन लगाकर नही कर पाएंगे। रात्रि के समय कुछ शांति मिलेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 55 प्रत‍िशत
कुंभ:

आज के दिन प्रातः काल से ही किसी विशेष कार्य को लेकर दौड़-धूप करनी पड़ेगी। लेकिन आज की गई मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। देर से ही सही परिणाम लाभदायक रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। लेकिन अधिकारी वर्ग से बनाकर रहें अन्यथा परिणाम उल्टे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज स्थितियों पर आपकी अच्‍छी पकड़ रहेगी। मनचाहा लाभ मिलने से उत्साह वृद्धि होगी। परोपकार की भावना भी बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी सदस्य की मांग समय पर पूरी ना करने से नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 79 प्रत‍िशत
मीन:

आज का दिन बीते कल की अपेक्षा थोड़ा राहत वाला रहेगा। लेकिन आज आपका स्वभाव कुछ गर्म रहेगा। सहकर्मी अथवा परिजनों के काम से असंतुष्ट रहेंगे फिर भी मौन रहने का प्रयास करें अन्यथा अनुकूल बनी परिस्थितियों का लाभ नही उठा सकेंगे। कार्य-व्यवसाय में कुछ कमी रहने के बाद भी धन की आमद निश्चित रूप से होगी। भविष्य के लिए भी संचय कर सकेंगे। बीच में सेहत अवश्य थोड़ी नरम रहेगी फिर भी दैनिक कार्यों पर ज्यादा प्रभाव नही पड़ेगा। नौकरी पेशा जातक दुविधा रहने पर भी कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे सहकर्मियों साथ मिलने से मन लगा रहेगा। आज लंबी यात्रा की योजना भी बनेगी। क‍िसी पुराने म‍ित्र से अचानक हुई मुलाकात सुखद रहेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत

Back to top button