नए कृषि कानून: नासिक से मुंबई तक किसानों की 180 KM लंबी रैली 

नई दिल्ली
मोदी सरकार संसद के मानसून सत्र में तीन नए कृषि कानून लेकर आई थी। जिसके खिलाफ पिछले दो महीनों से किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। साथ ही पंजाब-हरियाणा के किसान दिल्ली से लगती सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इस आंदोलन की आग महाराष्ट्र तक भी पहुंच गई है, जहां हजारों किसानों ने इस कानून के खिलाफ मुंबई कूच कर दिया है। वहीं इन किसानों को एनसीपी प्रमुख शरद पवार का भी साथ मिल गया है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के 21 जिलों के किसान नासिक में इकट्ठा हुए थे। अब वो नासिक से मुंबई के लिए 180 किलोमीटर लंबी रैली निकाल रहे हैं। 

मुंबई पहुंचकर किसान एक सभा करेंगे, जिसमें एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी शामिल हो सकते हैं। किसानों के मार्च का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें हजारों किसान ऑल इंडिया किसान सभा के बैनर तले सड़क मार्ग के जरिए मुंबई की ओर जा रहे हैं। पवार ने केंद्र को दी चेतावनी शरद पवार शुरू से ही इस पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही पीएम मोदी ने किसानों की समस्याओं को नहीं सुलझाया तो उसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। साथ ही किसी के धौर्य की परीक्षा सरकार को नहीं लेनी चाहिए।
 

Back to top button