आज मुंबई में किसान करेंगे विरोध प्रदर्शन 

नई दिल्ली
केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ देश में पिछले कई दिनों से किसान दिल्ली की सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरे देशभर में किसान आंदोलन को विपक्षी नेताओं का पूरा सहयोग मिल रहा है। इसी के तहत आज (सोमवार 25 जनवरी) कृषि कानूनों के खिलाफ महाराष्ट्र के किसानों ने भी व्यापक प्रदर्शन की तैयारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के 21 जिलों के हजारों किसान शनिवार को नासिक से मुंबई पहुंचे हैं। नासिक में आए किसानों ने मुंबई तक की 180 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए मार्च किया। मुंबई के आजाद मैदान में आज विशाल रैली का आयोजन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस किसान रैली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) भी शामिल होंगे।
 
अखिल भारतीय किसान सभा की महाराष्ट्र इकाई के एक बयान के अनुसार, उनके बैनर तले विभिन्न छोटे-छोटे किसान सगठनों से जुड़े किसान एकत्र हुए हैं। वे आज मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित रैली में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा आए हुए किसानों की संख्या गभग 15,000 है – जो लाल झंडे लहराते हुए कारों, जीपों, वैन और ट्रकों में पहुंचे हैं।
 

Back to top button