प. बंगाल चुनाव में एक्टिव होंगे प्रदेश कांग्रेस के नेता, प्रचार में नाथ निभाएंगे अहम भूमिका

भोपाल
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से अकेले भाजपा के नेता ही नहीं दिखाई देंगे, बल्कि प्रदेश कांग्रेस के भी नेता वहां के चुनाव प्रचार में दिखाई देंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भी पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार में एआईसीसी भेजेगी। उनके साथ प्रदेश के कई और नेता भी बंगाल चुनाव में प्रचार करने के लिए जाएंगे।  सूत्रों की मानी जाए तो प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ को पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार में प्रमुखता के साथ आगे रखा जाएगा। एआईसीसी ने लगभग यह तय कर लिया है कि वहां के विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले कमलनाथ को प्रचार के बहाने सक्रिय किया जाएगा। इसके बाद चुनाव के दौरान कमलनाथ को अधिकांश समय वहीं पर रखा जाएगा।

कमलनाथ का बंगाल से पुराना नाता है। उन्होंने कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीकॉम किया। यहां की स्पोर्ट्स एक्टिविटी से भी जुड़े रहे हैं। उनका परिवार भी वहां पर रहा है। पार्टी उनके संपर्क और संबंध में भुनाने के लिए उन्हें वहां पर भेजेगी।

भाजपा के राष्टÑीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल यहां पर सक्रिय है। विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल के प्रभारी भी है। वे यहां पर लगातार सक्रिय है। हाल ही में प्रहलाद पटेल को भी यहां पर एक्टिव किया गया है। प्रदेश के संगठन महामंत्री रहे अरविंद मेनन भी पश्चिम बंगाल में भाजपा को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

Back to top button