नई दुल्‍हन के पास अपना खुद का मेकअप किट होना बेहद जरूरी

आमतौर पर हर लड़की को शादी के बाद ससुराल जाना पड़ता है। वहां सबकी नजर नई नवेली दुल्हन पर होती है। हर कोई दुल्हन की एक झलक पाने के लिए उतावला रहता है। ऐसे में दुल्हन का सुंदर और खूबसूरत दिखना बेहद जरूरी है।

वैसे तो शादी से महीनों पहले लड़कियां अपनी त्वचा की देखभाल करना शुरू कर देती हैं। लेकिन ब्राइडल लुक के लिए अंततः मेकअप भी उतना ही जरूरी होता है। ससुराल जाने के बाद दुल्हन को हमेशा बन संवरकर रहना पड़ता है। इसके लिए उसके मेकअप किट में कुछ जरूरी प्रोडक्ट होना ही चाहिए। आइए जानते हैं नई दुल्हन को अपने मेकअप किट में क्या-क्या सामान रखना चाहिए।

मॉश्चराइजर
मेकअप शुरू करने से पहले आमतौर पर स्किन को अच्छी तरह मॉश्चराइज करना चाहिए। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है। यदि आपकी स्किन ड्राई है, तो आपका मेकअप खराब हो सकता है। इसलिए नई दुल्हन को अपने मेकअप किट में मॉश्चराइजर जरूर रखना चाहिए।

प्राइमर
प्राइमर मेकअप का एक जरूरी हिस्सा है। इसका इस्तेमाल करने से मेकअप लंबे समय तक टिकता है। इसकी खासियत यह है कि यह त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता है। हालांकि हमेशा अच्छी क्वालिटी और ब्रांड के प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए।

आईलाइनर और मस्कारा
आंखें खूबसूरत हों तो चेहरे की सुंदरता बढ़ जाती है। इसलिए आंखों के मेकअप पर खास ध्यान देना चाहिए। आईलाइनर का इस्तेमाल करने से आंखें बड़ी नजर आती हैं। जबकि मस्कारा पलकों की सुंदरता को बढ़ाता है। अगर आप नई नवेली दुल्हन हैं, तो मार्केट से अच्छी क्वालिटी का मस्कारा और आईलाइनर खरीदकर अपने मेकअप किट में रखें।

फाउंडेशन या कंसीलर
आमतौर पर हर किसी की त्वचा पर हल्के दाग धब्बे, डार्क सर्कल या मुंहासे जरूर होते हैं। इन्हें छिपाने के लिए कंसीलर या फाउंडेशन का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि अपनी स्किन टोन के अनुसार ही फाउंडेशन या कंसीलर का यूज करना चाहिए। इससे आपकी त्वचा का रंग अलग नहीं दिखेगा।

काजल और आइब्रो पेंसिल
आंखों के साथ ही भौहें भी खूबसूरत दिखनी चाहिए। कई बार दुल्हन के आइब्रो बहुत घने और काले नहीं होते हैंहै। लेकिन आइब्रो पेंसिल का यूज करके इसे सुंदर बनाया जा सकता है। इसके साथ ही
काजल लगाने से आंखें कातिल दिखती हैं।

लिपस्टिक
लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा माना जाता है। वैसे तो मार्केट में कई कलर की लिपस्टिक मौजूद हैं। लेकिन अगर आप नई नवेली दुल्हन हैं, तो आपको अपने मेकअप किट में हमेशा रेड, पिंक या अपनी पसंद के अनुसार डार्क कलर की लिपस्टिक रखनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button