30 अगस्त रविवार का राशिफल

मेष
आज मंगलदायक दिन रहेगा। बहुत जरूरी डील फाइनल हो जाएगी, जो बहुत दिनों से अटकी हुई थी। सरकार द्वारा सम्मान प्राप्त होगा और भौतिक विकास के योग भी बनेगा। घर के सजावट की जरूरी चीजें खरीदेंगे। परिवार के साथ मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त मिलेगा। छात्रों के लिए यह शुभ समय है, गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा।

वृषभ
कार्यक्षेत्र में आज आप नई योजनाओं में कार्य करेंगे, जिससे यश में वृद्धि होगी। धार्मिक जगह जाने से मन को शांति और सुकून मिलेगा। किसी कानूनी विवाद में आपको सफलता मिलेगी। साथ ही ट्रासंफर की योजना सफल हो सकती है। काफी उलझनों के बावजूद भी पराक्रम की वृद्धि देखने को मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा।

मिथुन
रविवार का दिन रचनात्मक रहेगा। आज आप मन को शांति देने वाला काम करेंगे, जिसमें आपकी क्रिएटिविटी नजर आती हो। बिजनस बढ़ोतरी के लिए नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। कार्यालय में आज आपके अनुकूल माहौल बन जाएगा, जिसमें आपके सीनियर और साथी सहयोग करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। लव लाइफ सामान्य रहेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा।

कर्क
रविवार का दिन आपके लिए काफी सृजनात्मक रहेगा। आज जो भी कार्य करेंगे, उसका फल उसी समय मिल जाएगा। घर के सभी अधूरे कार्यों का आज निपटा लेंगे और सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएं भी करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। कर्जों से मुक्ति मिलेगी और कार्य में सुधार देखने को मिलेगा। सायंकाल के समय किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा।

सिंह
छोटी व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। धार्मिक कार्यों में समय निकाल लेना अच्छा रहेगा, मानसिक शांति प्राप्त होगी। संतान की इच्छा रखने वाले जातकों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंध में नई ताजगी से प्रसन्नता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से कुछ अनबन हो सकती है। किसी पुराने व्यावसायिक संबंध से लाभ होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा।

कन्या
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। क्रोध और वाणी पर संयम आपके लिए हितकर होगा। भाई-बहनों से असमंजस की स्थिति बन सकती है, जिसे केवल आप बातचीत से ही सुलझा सकते हैं। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा, जिससे आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। ऑफिस में भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। भाग्य 80 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा।

तुला
आज का दिन आपके लिए लाभकारक हो सकता है। कार्य व्यवहार से जुड़े ज्यादातर मामले आज बातचीत से सुलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है, जो भविष्य में लाभ देगा। जमीन-वाहन खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रूची बढ़ेगी। साथ ही आपकी कर्मठता नई ऊर्जा का संचार करेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा।

वृश्चिक
आज आपको सुबह से ही शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के कई अवसर आपको प्राप्त होंगे, मेहनत करते रहें। परिवार में सुख-शांति के साथ स्थिरता भी बढ़ेगी। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता लाएं, जिससे आपको आगे चलकर लाभ होगा। साथ ही काम में भी नई जान आएगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपकी आपके पक्ष की विजय होगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा।

धनु
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। बिजनस में अगर आप थोड़ा जोखिम उठाएंगे तो आपको लाभ हो सकता है। साथ ही कुछ नए कार्य भी हाथ में लें, जिससे परिवार के सदस्य आपसे प्रभावित होंगे। संतान के भविष्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। भाग्य 78 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा।

मकर
आज साझेदारी में किया गया व्यापार आपको लाभ देगा। पिता के मार्गदर्शन से व्यापार में नई जान आएगी, जिससे आपको लाभ होगा। आज लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। छात्र एकाग्रता को बनाए रखें, प्रतियोगित में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और अधूरे पड़े कार्यों को करने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको लाभ हो सकता है। भाग्य 86 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा।

कुंभ
दैनिक व्यावसायियों के लिए आज का दिन उत्तम है। पुराना व्यापार आपको लाभ देना शुरू कर देगा। आपके रूके हुए कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी। साथ ही समाज सेवा का अवसपर भी प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सभी समस्याओं का आज अंत होगा और उन्नति का समाचार मिलेगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी और शुभता का संचार होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा।

मीन
व्यापार में आज थोड़ा सा जोखिम अच्छा परिणाम देगा। छात्रों की आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी और सभी परेशानियों को धीरे-धीरे धैर्य के साथ खत्म कर देंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उनका पूरा ध्यान रखें, रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और रिश्तेदारों को दिया हुआ धन भी वापस आएगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button