भाजपा की पन्ना प्रभारी करेंगे मतदाताओं से संपर्क : विवेक शेजवलकर

शिवपुरी/करैरा
नकारात्मक राजनीति कांग्रेस और उसके नेताओं की आदत बन चुकी है। भाजपा नीत केंद्र सरकार के हर निर्णय का बिना सोच.विचार के विरोध करना कांग्रेस जरूरी समझती है और अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए लोगों के हित और अहित की भी परवाह नहीं करती। नीट और जेईई परीक्षाओं के मुद्दे पर भी कांग्रेस छात्रों को भड़काकर, उन्हें मोहरा बनाकर उनके भविष्य से खेलना चाहती है। यह बात  भाजपा सांसद विवेक शेजवलकर ने करैरा विधान सभा की बैठक में कहीं।

 भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने विधानसभा बैठक में अभी तक संगठन द्वारा किए गए कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के मंडल बैठकए सेक्टर बैठकए ग्राम केंद्र व नगर केंद्र की बैठकें के साथ.साथ बूथ समितियों की बैठक संपन्न हो चुकी हैं एभारतीय जनता पार्टी के सेक्टर प्रभारी अपने.अपने बूथों पर संपर्क कर रहे हैं वह आगामी समय में हम प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय स्थापित करेंगे।

विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे ब?ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद और भारत माता के वैभव को शिखर पर पहुंचाने के लिए राजनीति करती है। भाजपा और कांग्रेस में फर्क यह है कि हमारी सरकार में देश और प्रदेश का विकास होता है और कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर होता है।  जब भाजपा की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क, बिजली, पानी सहित हर क्षेत्र में विकास कर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया।

बैठक को पूर्व विधायक जसवंत जाटव ने भी संबोधित किया। विधानसभा उपचुनाव करैरा की चुनाव प्रबंधन समिति कोर ग्रुप सेक्टर प्रभारी सह प्रभारी की संयुक्त बैठक में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, कोलारस के सम्मानीय विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और करैरा विधानसभा के प्रभारी टीकमगढ़ के पूर्व विधायक के.के.श्रीवास्तव, विधानसभा विस्तारक अरविंद बुंदेला, पूर्व विधायक जसवंत जाटव, राजकुमार खटीक, संदीप माहेष्वरी, बीके गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button