दोपहर के नाश्ते में सलाद पत्ता खाने के तरीके…

लेटिस यानी सलाद पत्ता। जी हां, इस पत्ते का नाम ही सलाद पत्ता है और आमतौर पर इसका उपयोग फास्ट फूट, सैलेड और सब्जी बनाने में किया जाता है। किसी जमाने में मिस्र देश के निवासी इस लेटिस की खेती किया करते थे। लेकिन आज के समय में फास्ट फूड की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही लेटिस लीफ भी पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गई है। यहां जानें क्यों करना चाहिए इस पत्ते का उपयोग…

-सलाद पत्ता को आप सैंडविच और रोल्स के बीच में रखकर खा सकते हैं।
-इसके अलावा आप इसकी भाजी बना सकते हैं, जैसे मूली के पत्तों की भाजी बनाते हैं।
-सलाद पत्ता के नाम से ही साफ है कि इसका मुख्य उपयोग सलाद के रूप में किया जाता है। तो आप टमाटर, खीरा, गाजर, शिमला मिर्च, शलजम, उबले हुए आलू, मूली इत्यादि को एक साथ मिलाकर सलाद पत्ता की सैलेड तैयार कर सकते हैं।

-वैसे तो आपको जैसे अच्छा लगे आप उस तरह से सलाद पत्ता का उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि इसके सेवन से किसी तरह के साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। हां कुछ खास स्थितियों में कुछ चुनिंदा लोगों को एलर्जी जरूर हो सकती है। इसलिए अगर आपको कच्चे पत्तों के सेवन से एलर्जी है तो आप सलाद पत्ता का उपयोग ना करें।

-दोपहर के नाश्ते में दो तरह से सलाद पत्ता का उपयोग कर सकते हैं। बाकी तो आप नई रेसिपीज को लेकर जितने क्रिऐटिव हो सकते हैं, उतने तरीके से सलाद पत्ता खा सकते हैं।

-सलाद पत्ता आलू सैलेड: इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 5 से 6 सलाद पत्ता, उबालकर छीले हुए दो मीडियम साइज आलू, दो बारीक कटे टमाटर, एक महीन कटा हुआ कच्चा प्याज, आधा कटोरी उबले हुए राजमा

-इन सभी चीजों को आपस में मिलाकर आप इन पर काला नमक और काली मिर्च का पाउडर छिड़कर खा सकते हैं। दोपहर के नाश्ते में यह हेल्दी स्नैक्स आपकी सेहत का पूरा ध्यान रखेगा।

-सलाद पत्ता और मकई सैलेड: इसके लिए आपको चाहिए 5 से 6 सलाद पत्ता। इन्हें आप धोकर बारीक काट लें। एक कटोरी उबले हुए कॉर्न ले लें। एक टमाटर, एक प्याज, आधा खीरा को बारीक काट लें। यदि संभव हो तो उबले हुए मटर और मशरूम का भी आप इसमें उपयोग कर सकते हैं।

-इन सभी चीजो को एक साथ बड़े बर्तन में मिक्स कर लें। इनके ऊपर से एक चम्मच ऑलिव ऑइल, स्वाद के अनुसार काला नमक और काली मिर्च का पाउडर डाल लें। इसके बाद आधा नींबू नीचोड़कर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपकी सलाद पत्ता और मकई सैलेड तैयार है।

इतने सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं लेटिस में
-पोषक तत्वों और औषधीय गुणों की बात करें तो लेटिस इनका खजाना है। लेटिस यानी सलाद पत्ता में जो पोषक तत्व पाए जाते हैं उनके नाम इस प्रकार हैं…
-फाइबर
-प्राकृतिक शुगर
-कार्बोहाइड्रेट
-प्रोटीन
-सोडियम
-जिंक
-नियासिन
-फोलेट
-कैल्शियम

इन 6 विटमिन्स का मुख्य सोर्स है लेटिस
-विटमिन ए
-विटमिन बी3
-विटमिन बी6
-विटमिन सी
-विटमिन ई
-विटमिन- के

इन रोगों में लाभकारी है सलाद पत्ता
-जिन्हें नींद ना आने की समस्या हो उन्हें सलाद पत्ता का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।
-जिन लोगों को ऐंग्जाइटी रहती है, उन्हें सलाद पत्ता का सेवन बहुत लाभ देता है।
-जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, उनके लिए सलाद पत्ता बेहद गुणकारी है।
-जो लोग ऐसी जगहों पर रहते हैं, जहां स्वच्छ पानी और भोजन का अभाव होता है, उन्हें सलाद पत्ता का उपयोग अवश्य करना चाहिए क्योंकि यह कैंसर की ग्रोथ को रोकता है।

Back to top button