14 मई शुक्रवार का राशिफल

मेष:

मेष- आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे लेकिन आज हाथ खुला रहने से भविष्य में बड़े खर्च की योजना भी बनेगी। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। सायंकाल का समय पूर्व नियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। संतान के ऊपर अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी कॉन्ट्रैक्ट के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना अधूरी रह सकती है। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलंब से पूर्ण होंगे। लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेंगे। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:

आज मिथुन राशि में चंद्रमा का आगमन होगा और शाम के समय धन योग बनेगा। ऐसे में आज दिन का समय आज आपके लिए खर्चीला लेकिन खुशी देने वाला रहेगा। शाम में लाभ के अवसर पाएंगे। काम का दबाव बना रहेगा। दिन भर कोई भी बड़ा फैसला जल्दी में लेने से बचें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। बहनों और जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे। सेहत अनुकूल रहेगा, रुचिकर भोजन का भी आनंद ले सकते हैं। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। कार्यक्षेत्र पर आपकी लापरवाही के चलते अधिकारी वर्ग गर्म हो सकते हैं, क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। दांपत्‍य जीवन में सरसता बनी रहेगी। इलेक्‍ट्रॉन‍िक का व्‍यापार कर रहे व्यापारियों को आज अध‍िक मेहनत करनी पड़ेगी। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग कार्य से जुड़े जातकों को आकस्मिक नए कार्य मिल सकते हैं। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे। सायंकाल के बाद आवश्यकतानुसार धन की पूर्ति हो जाएगी और सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्यक्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। लेकिन धन हाथ मे आने के बाद दिमाग उटपटांग कार्यों में उलझेगा। साथ ही कुछ समय के लिए पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत भी रह सकता है। घर में किसी विवाद के बढ़ने की आशंका है। अति आवश्यक कार्य दोपहर बाद करना ही हितकर रहेगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:

आज के दिन आप सभी कार्यों को देख परख कर ही करेंगे, फिर भी कार्य सफलता में विलंब हो सकता है। मन के नकारात्मक भाव शारीरिक एवं मानसिक रूप से विचलित करेंगे। आपके अंदर विवेक भरा रहेगा, भले-बुरे का पूर्व ज्ञान भी कर सकेंगे। इसके बावजूद मन अनैतिक कार्यों में भटक सकता है। घर-गृहस्थी की समस्या सुलझ जाएगी और राजकीय मदद भी मिलेगी। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। सायंकाल के समय कारोबार में अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:

आज का दिन आपको सामाजिक क्षेत्र से मान-सम्मान दिलाएगा लेकिन घरेलू माहौल किसी गलतफहमी के कारण खराब हो सकता है, फिर भी स्थिति आज हर प्रकार से आपके पकड़ में रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज की दिनचर्या से लाभ पाने के लिए आलस्य से बचना आवश्यक है। व्यवसायी वर्ग साझेदारों से पुरानी खट-पट भुला कर नए सिरे से कार्य करने का प्रयास करेंगे, इसमें सफल भी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, जिससे अपने कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण कर सकेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:

आज के दिन आप धैर्य धारण करने पर उम्मीद से अधिक लाभ कमा सकते हैं। आपकी दिनचर्या धीमी रहेगी। प्रत्येक कार्य धीमी गति से करेंगे, जिस कारण लोगों से आलोचना सुननी पड़ सकती है। आज आप यथार्थ को छोड़ काल्पनिक दुनिया मे अधिक रहेंगे, जिस वजह से लोग आपकी हंसी उड़ा सकते हैं। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। घरेलु सुख के साधन एवं मौज शौक पर केवल दिखावे के लिए खर्च करेंगे, जिससे बाद में आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
 
धनु:

आज के दिन आप मन ही मन आंनदित रहेंगे लेकिन लापरवाही व्यवहार कलह का कारण बन सकता है। असंयमित दिनचर्या के कारण शारीरिक रूप से थकान एवं अस्वस्थ्यता का अनुभव होगा। आज आप किसी भी एक निर्णय पर नही टिकेंगे, अपनी बातों से पलटने के कारण व्यावसायिक स्थल एवं गृहस्थ में झगड़े होने की आशंका है। मौज शौक को कार्यों से ज्यादा महत्व देने के कारण हानि हो सकती है। धन संबंधित योजनाएं मन मे चलती रहेंगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज के दिन आपको शारीरिक रूप से अत्यंत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आकस्मिक दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से शारीरिक कष्ट पहुंच सकता है। हाथ-पैरों में शिथिलता रहेगी, जिससे दैनिक कार्य कुछ प्रभावित हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों में आज दौड़ धूप अधिक रहेगी, इसका उचित लाभ विलंब से ही मिल सकेगा। पारिवारिक वातावरण आज अधिक भावुक रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:

सामाजिक क्षेत्र एवं घर में धैर्य का परिचय दें, किसी की बातों पर शीघ्र प्रतिक्रिया माहौल खराब कर सकता है। दोपहर के बाद किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हर्षित करेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। घर में किसी ना किसी से रूठना-मनाना चलता रहेगा फिर भी शांति भंग नहीं होगी। निराशाजनक विचारों से बचें। वर्जित कार्यों से शीघ्र पैसा कमाने का प्रयास भी करेंगे लेकिन सफलता में संदेह रहेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:

आज आपको किसी भी कार्य में दोपहर बाद असुविधा नही होगी। व्यावसायिक स्थल पर भी कार्य सरलता से चलने लगेंगे। पूर्व की गलतियों से मार्गदर्शन मिलेगा। उधार की वसूली कर सकेंगे। सरकारी अथवा पैतृक कार्यों को आज पूर्ण करने का प्रयास करना लाभदायक रहेगा। घर के बुजुर्गों से किसी बात पर मतभेद खड़ा हो सकता है पर कुछ समय में स्थिति सामान्य भी हो जाएगी। सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे। आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहने के कारण आकस्मिक खर्च विचलित नहीं कर सकेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।–

 

Back to top button