सूरत में आप की जीत के जश्न में शरीक हुये केजरीवाल, करेंगे रोड शो

सूरत
सूरत महानगर पालिका चुनाव में 27 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी (आप) आज आमजन का आभार जताएगी। आप की जीत के जश्न में शरीक होने आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आए हैं। आज सुबह वह जब सूरत पहुंचे तो बड़ी संख्या में उनकी पा​र्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां अरविंद केजरीवाल का रोड शो होने जा रहा है। दोपहर 3 बजे मानगढ़ चाैक से उनका रोड शो तक्षशिला तक जाएगा। केजरीवाल जनता को संबोधित करेंगे।

गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप
केजरीवाल सूरत नगर निगम के चुनाव में आप के शानदार प्रदर्शन से काफी खुशी हैं। अब वह यहां विधानसभा लड़ने की घोषणा भी करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज सोरठिया ने कहा कि, सूरत की 120 सीटों में से 93 भाजपा ने भले ही जीत ली हों, पर बाकी 27 पर आप ने जीत दर्ज कर गुजरात में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा दी है। अब हम यहां विधानसभा चुनाव भी लडेंगे। उन्होंने कहा कि, आज आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता जीत की खुशी मना रहे हैं। हम सूरतियों का आभार भी जता रहे हैं।

Back to top button