आज प्रदेश पदाधिकारी, 27 को भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

रायपुर
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 27 फरवरी को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत की गई है। इस बैठक में किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थाई आमंत्रित सदस्य तथा जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल होंगे। प्रथम कार्यसमिति बैठक से पूर्व 26 फरवरी को शाम 6 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में होगी जिसमें सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति बैठक के विषय एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

27 फरवरी को आयोजित कार्यसमिति बैठक प्रात: 10 बजे से प्रारंभ होगी। बैठक में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का पंजीयन होगा तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर बैठक प्रारंभ की जाएगी। इस बैठक में अलग-अलग विषयों पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राज्यसभा सांसद सुसरोज पांडे, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व कृषि मंत्री व वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा सहित वरिष्ठ नेतागण मार्गदर्शन देंगे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। उपरोक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय साहू ने दिया है।

Back to top button