सोने में बंपर गिरावट, 10500 रु तक गिर चुका है दाम 

 
नई दिल्ली

 सोने की कीमत में लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। सोने के दाम इस हफ्ते फिर से गिरे। इस हफ्ते सोने की कीमत में मंदी देखने को मिली। सोना हफ्ते के आखिरी दिन फिर से गिर गया। सोने की कीमत पर नजर डाले तो गोल्ड की कीमत 10500 रुपए तक नीचे लुढ़क चुका है। सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से 10500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क चुका है।  
इस हफ्ते सोने की कीमत में इस हफ्ते नरमी रही। हफ्ते के पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक सोना लगातार गिरावट देखने को मिला। सोने की कीमत बड़ा बदलाव हुआ है। हफ्ते के पहले दिन सोना 46546 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 45767 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार को सोना 475 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गया।
 
सोमवार, 22 फरवरी को सोने की कीमत 46546 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 फरवरी को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46928 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 24 फरवरी को सोने की कीमत 46792 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 25 फरवरी को सोने की कीमत 46637 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि शुक्रवार को सोने का भाव 46151 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Back to top button