विधवा की पत्थर से कूचकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव 

भंडरिया(गढ़वा)
झारखंड के भंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नौका गांव के भुरकादोहर टोला निवासी 48 वर्षीय विधवा भिंसारी कुंवर का शव बरामद किया गया। उसका शव उसके घर के पास स्थित एक खेत से बरामद किया गया। उसका चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार वह भंडरिया प्रखंड मुख्यालय में लगने वाले साप्ताहिक बाजार गई थी। परिवार में कोई और सदस्य नहीं होने के कारण वह अपने घर में अकेली रहती थी।

देर शाम तक वह अपने घर नहीं लौटी। रविवार की सुबह ग्रामीणों को उसका शव उसके घर से एक किलोमीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला। उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसआई श्रवण कुमार और विपिन कुमार वर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उसके चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिए जाने के कारण शव की पहचान तक नहीं हो पा रही थी। आसपास के ग्रामीणों ने शव की पहचान उसके कपड़ों से की। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि भिंसारी घर में अकेली रहती थी। परिवार में उसका कोई और सदस्य नहीं है। इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने कहा कि इस घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है। भिंसारी की हत्या किसने की इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Back to top button