डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस पर बदमाशों ने किया पथराव, ट्रेन की 5 खिड़कियां क्षतिग्रस्त, यात्रियों में मची दहशत

बेगूसराय                                                                                                                                                               
बेगूसराय बरौनी रेल खंड पर मंगलवार को बदमाशों ने ट्रेन संख्या 2505 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव किया। नतीजतन ट्रेन की पांच खिड़कियों के शीशे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक पथराव के घटना से जोरदार आवाज होने से ट्रेन के यात्रियों के बीच अनहोनी घटना को लेकर अफरातफरी मच गई। 
ट्रेन के बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर पहुंचने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। ट्रेन के प्लेटफार्म पर लगते ही ट्रेन के कोचों के शीशे क्षतिग्रस्त देख आरपीएफ व जीआरपी के बीच खलवली मच गई। 

पुलिसकर्मियों ने जब यात्रियों से पूछताछ की तो पता चला कि ट्रेन के बेगूसराय स्टेशन से खुलने के बाद और बरौनी जंक्शन स्टेशन पहुँचने के बीच मे ही आवाज शुरू हो गया। हालांकि किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाद में क्षतिग्रस्त शीशे की मरम्मत करने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। 

घटना से किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की सघन छानबीन शुरू कर दी गई है।
-जावेद अहमद, आरपीएफ इंस्पेक्टर  

Back to top button