दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तर और पूर्वी राजस्थान में लू का कहर, आने वाले दिनों में इतना बढ़ेगा पारा

नई दिल्ली
दिल्ली का मौसम अचानक करवट ले रहा है, यहां आसमान बादल छाने के साथ-साथ तेज हवाएं चल रही हैं। अचानक चलने वाली इन हवाओं और छाए बादलों से बढ़ती गर्मी और लू का बढ़ना भा देखा जा रहा है। बता दें दिल्ली समेत कई राज्यों में ऐसा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली के अंदर बीते 3 दिनों 45 किमी / घंटा की औसत गति से हवा चल रही है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली  में पिछले 3 दिनों 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। उऩ्होंने यह भी बताया कि गर्मी और लू दोनों ही राजधानी में बढ़ रही हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तर और पूर्वी राजस्थान में भी ऐसे ही हालात देखने को मिल रहे हैंं। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में तापमान 37 डिग्री बढ़ जाएगा।

दिल्ली समेत उत्तरी भारत के कई राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोती हो सकती है। इसके आलावा 2 अप्रैल तक उत्तरी पश्चिमी इलाकों में बारिश और मध्य भारत में लू चलने का अनुमान लगाया गया है। आईएमडी के अनुसार अप्रैल से जून तक आने वाली गर्मियों में उत्तर, उत्तर-पश्चिम के ज्यादातर उप-मंडलों और मध्य प्रदेश के उपमंडलों में सामान्य से अधिक तापमान बढ़ने की संभावना है।

 

Back to top button