लंबे और घने बालों के लिए लगाएं प्याज का हेयर मास्क 

लंबे और घने बाल हर किसी को पसंद होता है। सिल्की और शाइनी बालों के लिए के लिए आप नारियल तेल, अंडे और बीयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं घने बालों के लिए आप प्याज के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के रस से बना हेयर मास्क का इस्तेमाल करने बाल शाइनी और घने हो जाते हैं। प्याज में सल्फर पाया जाता है जो कि बालों को घना और लंबा बनाने में मदद करता है। चलिए जानते हैं प्याज के रस को बालों में किस तरह से लगाना है और हेयर मास्क बनाने का तरीका। प्याज के रस का हेयर मास्क 2 चम्मच प्याज का रस 2 चम्मच कैस्टर ऑयल कॉटन लें। 

हेयर मास्क के लिए प्याज का रस निकाल लें। इसके बाद इस रस में बराबर मात्रा में कैस्टर ऑयल मिला लें। कॉटन की मदद से इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। इस मिश्रण को बालों में 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद शैंपू कर अपने बाल धो लें। प्याज के रस से बना इस हेयर मास्क को हप्ते में एक बार लगा सकती हैं। कैस्टर ऑयल के फायदे हेयर मास्क बनाने के लिए आप प्याज के रस के साथ कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करें। कैस्टर ऑयल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कैस्टर ऑयल मे रिकिनोलेइक एसिड और ओमेगा 6 पाया जाता है जो कि ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद करता है। बालों को नमी बनाएं रखने के लिए कैस्टर ऑयल बहुत ही फायदेमंद होता है।
 

Back to top button