8 जून तक बढ़ाया राजस्थान में लॉकडाउन 

जयपुर
राजस्थान में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में थोड़ी राहत देखने को मिल रही है लेकिन राज्य की गहलोत सरकार फिलहाल लोगों को लॉकडाउन में छूट देने के मूड में नहीं है। रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्ण लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की। कोविड-19 के प्रसार पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को 8 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस दौरान प्रतिबंध पहले से सख्त किया जाएगा, आवश्यक गतिविधियों को छूट दी गई है।

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि इस बार यह त्रिस्तरीय सार्वजनिक प्रतिबंध होगा। लॉकडाउन 24 मई की सुबह 5 बजे से 8 जून की सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि इस बार लॉकडाउन अब सप्ताह में तीन दिन शनिवार से सोमवार तक रहेगा। तीन दिन तक मेडिकल, दूध, फल-सब्जी छोड़ सब कुछ बंद रहेगा। इसके अलावा शादियों पर रोक 30 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है। गृह विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइन में पुरानी पाबंदियों को जारी रखा गया है।
 

Back to top button