‘हाय तौबा 3’ : महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित ऑल्ट बालाजी की सीरीज

 

शुक्रवार को लोकप्रिय एंथोलॉजी फ्रैंचाइजी ‘हाय तौबा’ ने सीरीज के तीसरे चैप्टर की घोषणा की। इस सालएंथोलॉजी का विषय वे महिलाएं है जिन्होंने अपनी जिन्दगी में हार नहीं मानी। ट्रेलर चार अलग-अलगकहानियों की चार महिला नायिकाओं से हमारा परिचय कराता है। इन महिलाओं को उन सामाजिक रीति-रिवाजों को बेहिचक चुनौती देते हुए देखा जाता है जिनके बारे में बहुत से लोग बात तक नहीं करते हैं। ट्रेलरसे हमें एक झलक मिलती है कि कैसे ये मजबूत महिलाएं बाधाओं को दूर करने और सामाजिक रीति-रिवाजों को तोड़ने की जिम्मेदारी उठाती हैं।

चैप्टर 3 सामाजिक रीति-रिवाजों को तोड़ने वाली महिलाओं के बारे में है। महिलाएं इस बार अपने बोरिंगवैवाहिक जीवन से बाहर निकलकर मौजूदा परिस्थितियों को चुनौती देंगी, अपने व्यक्तित्व की तलाशकरेंगी। हालांकि ये कहानियां दूसरों के लिए तेज-तर्रार हो सकती हैं, लेकिन कोई भी इस बात से इंकार नहींकर सकता है कि अंत में जाकर कोई जिन्दगी परफेक्ट नहीं होती है, और हमारा अधूरा जीवन यही दर्शाताहै। ट्रेलर में समानांतर चलने वाले रोमांचक बैकग्राउंड ट्रैक को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। विशेष रूप से मियाऊं सबसे दिलचस्प है! "जाने से पहले एक कर्ज़ अदा करके जाएं", के साथ ट्रेलर समाप्त होता है जो हमें याद दिलाता है कि जाने से पहले, इतने खूबसूरत ट्रेलर के लिए ‘लाइक’ बटन दबाते चलें।ट्रेलर को शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा है कि ''उसकी जिंदगी, उसके नियम-कायदे। उसके सपने उसकी प्रायोरिटीज! हर सामाजिक मानदंड को तोड़ते हुए, यहां #HaiTaubba में चार कहानियां हैं जो आपकोगंभीरता से सोचने पर मजबूर कर देंगी।

इस सीरीज की विभिन्न कहानियों में लोकप्रिय कलाकार शामिल हैं जैसे पौलोमी दास, रुतपन्ना ऐश्वर्या, अंबिका शैल, आभा पॉल, विक्रांत कौल, कपिल आर्य और अन्य। इससे पहले, निर्माताओं ने सीरीज का पोस्टर भी जारी किया है। जारी किए गए पोस्टर में हमें चार अलग-अलग कहानियों के चार पोर्ट्रेट दिखाई दे रहे हैं। एक पोर्ट्रेट में दो महिलाएं एक-दूसरे के करीब हैं, दूसरे पोर्ट्रेट में, शेर मुंह वाली एक महिला है, तीसरे पोर्ट्रेट में दो महिलाएं एक साथ दिख रही हैं, जिनमें से एक विकलांग है, और अंत में चौथे पोर्ट्रेट में हाथ में पालतू कुत्ता लिये एक महिला है। ग्राफिकल पोस्टर वास्तव में आकर्षित करने वाला है।

Back to top button