सागर संभाग के अस्पताल में 120 करोड़ से होगा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को सागर संभाग में अस्पताल सेवाओं में वृद्धि के लिए 120 करोड़ के कामों की शुरुआत की। दोनों नेताओं ने बड़ामलहरा, पवई, राहतगढ़, महाराजपुर, मातुगवां, बम्हौरीकला, लिधौरा, सिलौंधा, खैराना, झिला, चितौरा, सारंगपुर, लुहारी, बम्होरी, ठकुर्रा, ककरवाड़ा, मडिया में संचालित अस्पतालों के 30 बिस्तर, 100 और 300 बिस्तर के अस्पताल में उन्नयन करने के लिए शिलान्यास किया।

पन्ना जिले में आयोजित कार्यक्रम के जरिये सागर संभाग को स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह सौगात दी गई। मुख्यमंत्री चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पन्ना जिले में हुई जनसभा के दौरान जिला चिकित्सालय निवाड़ी को 10 करोड़ रुपए की लागत से 60 से 100 बिस्तरों में और जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ को 20 करोड़ रुपए की लागत से 200 से 300 बिस्तरीय भवन उन्नयन और निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। यहां 40 करोड़ की लागत से छतरपुर जिले के बड़ामलहरा, पन्ना जिले के पवई, सागर जिले के बंडा, राहतगढ़ के 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पतालों के भवन उन्नयन एवं निर्माण कार्यों की सौगात दी गई। खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे।

22.95 करोड़ की लागत के छतरपुर जिले के महाराजपुर, मातगुवां, टीकमगढ़ जिले के बम्हौरीकला और लिधौरा के 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन और उन्नयन कार्यों का सीएम ने शिलान्यास किया। वहीं 18.47 करोड़ की लागत के सागर जिले के सिलौंधा, खैराना, झिला, चितौरा, पन्ना के सारंगपुर, दमोह के लुहारी, छतरपुर के बम्होरी आदि में निर्माण होगा।

मुख्यमंत्री ने 5.93 करोड़ से सागर जिले में पडरिया, तिन्सुआ, पुत्तर्रा, पाटन, पन्ना जिले के बहादुरगंज, नचने, दमोह जिले के चिलोद, बोरदा, छतरपुर जिले के जुझारपुरा, बराखेरा, लुहरपुरा, टीकमगढ़ जिले के तालमउ, उपरारा और निवाड़ी जिले के जनौली उप स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण की शुरुआत की। साथ ही जिला चिकित्सालय छतरपुर, सिविल अस्पताल हटा और पन्ना जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजयगढ़ में और जिला अस्पताल सागर में 2.48 करोड़ लागत के आॅक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी किया।

Back to top button