भिंड के खेतों में विमान के टुकड़े गिरने से डरे लोग, पायलट अभिलाष सुरक्षित

ग्वालियर
भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण मिराज-2000 विमान गुरुवार को भिंड के बबेड़ी गांव के मनका बाग में क्रैश हो गया। विमान का पायलट सुरक्षित है। लेकिन घायल अवस्था में है। दुर्घटनाग्रस्त विमान के टुकड़े घरों पर गिरने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। घटना सुबह 10 बजे के आसपास की है। बताया गया है कि ग्वालियर एयरबेस पर मिग, मिराज की स्क्वाड्रन है। इन दिनों रोजाना ही लड़ाकू विमान अभ्यास उड़ानों पर रहते हैं।

दुर्घटनाग्रस्त मिराज-2000 विमान भी अभ्यास उड़ान पर था। इसे फ्लाइंग लेफ्टिनेंट अभिलाष उड़ा रहे थे। दुर्घटना से कुछ मिनट पहले ही उन्होंने उड़ान भरी थी। अचानक विमान अनियंत्रित हो गया। विमान के नीचे गिरने से पहले ही पायलट ने खुद को विमान से इजेक्ट कर लिया था। भिंड से कोई 8 किमी दूर भारोली थाना क्षेत्र के बवेड़ी गांव में मनका बाग में यह विमात खेतों में क्रेश होकर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि गिरते हुए विमान के दो टुकड़े हो गए थे और उसमें आग लगी हुई थी। विमान के कुछ टुकड़े गांव के मकानों की छत पर भी गिरे, इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

बताया गया है कि इस हादसे में विमान उड़ाने वाले फ्लाइंग लेफ्टिनेंट अभिलाष सुरक्षित है। वे समय रहते विमान से इजेक्ट कर गए थे और पैराशूट के सहारे नीचे उतरे। उतरते समय उन्हें मामूली चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए आर्मी हॉस्पिटल में ले जाया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Back to top button