सामाजिक संचेतना कार्यक्रम में वृद्धजनों का सम्मान

बेमेतरा
सामाजिक संचेतना कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत किरकी किया गया। जहां मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा ने अपने उद्बोधन में वरिष्ठजनों को पेंशन योजनाओं की जानकारी दी साथ ही शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने को कहा गया है। सामाजिक संचेतना कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, नि:शक्तजन संघ अध्यक्ष, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वृद्धजनों का शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया गया। वृद्धजनों को सभी पेंशन योजनाओं व वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 की जानकारी दी गई। नि:शक्तजन शंकर साहू पिता बहल साहू, ग्राम करमतरा को बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदाय किया गया।

वृद्धजनों के लिए विशिष्ट कार्य करने हेतु शिव मंगल महिला समिति (वृद्धाश्रम) के समिति के समन्यवक निशांत यादव, नि:शक्तजन संघ अध्यक्ष रामलाल साहू, प्रभारी समाज शिक्षा संगठक, टिकम वर्मा, सुरेन्द्र साहू को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से उपसंचालक अजय कुमार गेडाम, समाज कल्याण के विभागीय कर्मचारी सी.डी. अचिन्त,रमेश सोनी,छम्मन मारखण्डे,अनिल सोनी, पीताम्बर यादव,हर्षवर्धन सिन्हा उपस्थित हुये।

Back to top button