ग्राम ऊंढाल के परिवारों को ऊँचाई पर बसने के लिए करें राहत प्रदान : मंत्री पटेल

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने वन विभाग के अधिकारियों को हरदा जिले के ऊंढाल के बाढ़ प्रभावित परिवारों को ऊँचाई पर बसने के लिये राहत प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि इससे बाढ़ प्रभावित 95 परिवारों को राहत मिलेगी और वह सुरक्षित तरीके से जीवन व्यतीत कर सकेंगे।

मंत्री पटेल ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बाढ़ से बचने के लिये वन विभाग की भूमि पर ऊँचाई पर बचे 15 परिवारों को हटाया नहीं जाये। पटेल ने निर्देशित किया कि उक्त 15 परिवारों के अतिरिक्त विगत वर्ष में आई बाढ़ से प्रभावित शेष 80 परिवारों को भी ऊँचाई पर बसाया जाये। सभी के लिए आवश्यकतानुसार और नियमानुसार समुचित प्रबंध किये जाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे पीड़ित परिवारों को अनावश्यक समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Back to top button