सूरत के बाजारों में उमड़ रही ऐसी भीड़, व्यापारी बोले- इस बार दिवाली पर लोग करेंगे खूब खरीददारी 

सूरत
 डायमंड सिटी के रूप में विख्यात सूरत शहर के बाजारों में अब खूब भीड़ नजर आ रही है। सूरत गुजरात का वही शहर है, जहां कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा तांडव मचाया था। मगर..इन दिनों यहां की तस्वीर बदल गई है, चूंकि न सिर्फ महामारी का खौफ दूर हुआ है, बल्कि बिजनेस-मार्केट पहले-सा बहाल होते जा रहा है। कपड़ा व्यापारी बढ़ते ग्राहकों की संख्या से काफी खुश हैं। एक व्यापारी ने कहा कि, "कोरोना महामारी के बाद पहली बार हमारा अच्छा व्यापार हो रहा है। कोविड लॉकडाउन के समय लोग घरों में कैद हो गए थे। 

महीनों तक बंदिशें रहीं। हमें अब लगता है कि दिवाली के मौके पर लोग खूब खरीदारी करने निकलेंगे।" ज्वैलर्स के भी अच्छे दिन लौटने लगे सूरत के हीरे और ज्वैलरी का दुनियाभर में नाम है। यहां सोना-चांदी और अन्य बेशकीमती धातुओं के आभूषण बहुत बिकते हैं। कई देशों में यहां के बिजनेसमैन और कंपनियां हैं..जहां यहां का माल बाहर महंगे दामों पर बेचते हैं। सूरत में गोल्ड-ज्वैलरी की खरीददारी करने वाले लोग भी अब शॉप्स पर नजर आ रहे हैं। गुड रिटर्न न्यूज पोर्टल के अनुसार, सूरत में आज 22 कैरेट के सोने के रेट ₹4,61,600 प्रति 100 ग्राम हैं। वहीं, 24 कैरेट वाला सोना ₹4,92,500 का 100 ग्राम मिल रहा है।

फरवरी में 3000 रुपए तक गिरा था सोना इन दिनों सूरत में सोना महंगा मिल रहा है। जबकि, इसे पहले मार्च महीने में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44422 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 22 कैरेट वाले सोने का दाम 40855 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि 18 कैरेट वाले सोने का भाव 33451 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा था। इसी साल फरवरी में सोना 3000 रुपए तक गिरा था। उस दौरान काफी लोगों ने खरीददारी की। सूरत: सोने की दुकानों पर भीड़ बढ़ी, इस माह अब तक ₹1,905 सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम भी गिरे यहां देख सकते हैं धातु के उतार-चढ़ाव सोने के दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में वनइंडिया की ओर से हिंदी में एक वेबसाइट है- hindi.goodreturns.in, यहां पर हम लोगों को 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम के बारे में सही और सटीक जानकारी देने की हमेशा कोशिश करते हैं। 

Back to top button