लोकसभा की 3 और विधानसभा की 29 सीटों पर काउंटिंग शुरू, कौन बनेगा विजेता?

नई दिल्ली 
देश के 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों और 29 विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को उपचुनाव के तहत मतदान हुए थे। इसके बाद आज  मतगणना होगी। इसकी प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होगी। निर्वाचन आयोग ने असम की पांच, पश्चिम बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय की तीन-तीन, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान की दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट के लिए विधानसभा उपचुनाव आयोजित किया था।
 
बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर भी काउंटिंग जारी
 लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू
देश की 3 लोकसभा सीटों और 29 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। 30 अक्टूबर को इन सीटों पर वोट डाले गए थे।
 
बिहार में कांटे की टक्कर की संभावना
बिहार में, मुंगेर जिला में तारापुर जद (यू) के विधायक मेवालालाल चौधरी  और दरभंगा में कुशेश्वर स्थान की विधानसभा सीटे नीतीश कुमार की ही पार्टी के शशि भूषण हजारी की मृत्यु के बाद खाली हो गई थी। तारापुर में राजद ने जदयू के राजीव सिंह के खिलाफ अरुण कुमार साह को कांग्रेस उम्मीदवार राजेश कुमार मिश्रा के खिलाफ मैदान में उतारा है। कुशेश्वर स्थान से शशि भूषण हजारी के बेटे अमन भूषण हजारी राजद के गणेश भारती और कांग्रेस के अतिरेक कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों सीटों पर कांटे की टक्कर की संभावना है।
 
मंडी, खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट गत मार्च में रामस्वरूप शर्मा (भाजपा) के निधन के बाद खाली हुई थी। खंडवा संसदीय सीट के लिए उपचुनाव भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के निधन के चलते करना आवश्यक हो गया था, जबकि दादरा और नगर हवेली में उपचुनाव निर्दलीय लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर के निधन के कारण कराना पड़ा।

Back to top button