28 नवंबर 2021 रविवार राशिफल

मेष
आज पंचम भाव में चंद्रमा के होने से मेष राशि के जातकों को नई चीजों को सीखने में मजा आएगा। इस राशि के शिक्षार्थियों को आज के दिन अपने बड़े-भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। यदि आपको लगता है कि आपकी बातों से परिवार के लोगों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते है तो आज परिवार के लोगों से आपको बात करनी चाहिए।
भाग्य आज आपका 86 प्रतिशत तक साथ देगा। मंगल ग्रह के बीज मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ का जप करें।

वृषभ
घर में आज खुशियों का माहौल रहेगा आप गिले-शिकवे मिटाकर घर के लोगों से दिल खोलकर बातचीत करते नजर आएंगे। माता के स्वास्थ्य में आज अच्छे बदलाव आने की उम्मीद है। आज आप अपने वाहन या घर की साफ सफाई कर सकते हैं, वहीं जो लोग नया वाहन खरीदना चाहते हैं उनकी ख्वाहिश भी पूरी हो सकती है।
आज 75 प्रतिशत भाग्य आपके साथ रहेगा। माता को उनके पसंद की वस्तु भेंट करें।

मिथुन
आज यानि रविवार के दिन ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो चंद्रमा आज आपके तीसरे भाव में बैठकर आपमें ऊर्जा का संचार करेंगे। किसी के भी सामने झुकने के लिए आज राजी नहीं होंगे लेकिन पारिवारिक जीवन और दोस्तों के सामने आपका ऐसा चरित्र आपके लिए परेशानियां पैदा कर सकता है, इसलिए थोड़ा सावधान रहें।
आज भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके साथ रहेगा। बुआ, मॉसी या बहन को उपहार दें।

कर्क
परिवार के लोगों के साथ वक्त तो आज आप बिताएंगे ही लेकिन आज कुछ रचनात्मक कार्य जैसे- गायन, वादन, नृत्य आदि भी आप कर सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। वहीं इस राशि के कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति से आज के दिन लाभ मिल सकता है। हालांकि बेवजह पैसा लुटाने से बचें।
आज के दिन भाग्य 76 प्रतिशत तक साथ रहेगा। चंद्र देव के बीज मंत्र का जप करें।

सिंह
सिंह राशि के जातक मानसिक रूप से आज के दिन सशक्त रहेंगे और अपनी बातों से आसपास के लोगों को प्रभावित भी करेंगे। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि आज के दिन केवल योजनाएं न बनाएं उन योजनाओं पर अमल करने की भी कोशिश करें। किसी परिचित व्यक्ति से आज के दिन मुलाकात हो सकती है।
भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा। सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।

कन्या
आज के दिन आपको घर में समय बिताना चाहिए इससे पारिवारिक जीवन में संतुलन आएगा। आज के दिन क्रिएटिव काम करने से भी आपको अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को अपने विरोधियों से आज संभलकर रहना चाहिए नहीं तो दिक्कतें हो सकती हैं। दिल की बातों को अपने करीबी लोगों से साझा कर सकते हैं।
भाग्य 67 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। पितरों का ध्यान करें।

तुला
तुला राशि के लोगों को आज कहीं ना कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आज का दिन बहुत बेहतरीन तरीके से गुजरेगा। यदि आपके बड़े भाई बहन हैं तो उनके साथ अच्छा समय भी आप गुजार सकते हैं। इस राशि के जातकों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिनसे मिलने की ये कामना करते थे।
तुला राशि के जातकों का भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा। भगवान विष्णु की पूजा करें।

वृश्चिक
नौकरी को लेकर आपको कुछ चिंता थी तो आज के दिन वो दूर हो सकती है। आप अपने बीते कार्यों के बारे में जिक्र करके ऑफिस के लोगों को आज प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि आज रविवार है लेकिन फिर भी आपको ऑफिस से जुड़ा कोई कार्य आज के दिन करना पड़ सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
भाग्य 86 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। हनुमान जी की पूजा करें।

धनु
आध्यात्मिक विषयों में आज के दिन आपकी रुचि बढ़ सकती है। कोई धार्मिक पुस्तक लेकर आप उसका अध्ययन करना आज के दिन शुरू कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद भी होगा इससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। घर के लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
भाग्य 83 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। जरूरतमंदों को उनके जरूरत की चीजें दान करें।

मकर
तबीयत खराब होने की भी संभावना है इसलिए अपने स्वास्थ्य का आज विशेष ख्याल रखें। ध्यान रखें कि ऐसे भोज्य पदार्थों का सेवन न करें जिससे आपका स्वास्थ्य अक्सर खराब होता है। हालांकि इस राशि के उन जातकों के लिए आज का दिन सुखद रह सकता है जो गूढ़ विषयों का अध्ययन कर रहे हैं।
भाग्य 72 प्रतिशत तक आपका सहयोग करेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ
आज का दिन जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय आप बिता सकते हैं। उन लोगों को लाभ हो सकता है जो जीवनसाथी के साथ मिलकर कारोबार करते हैं। इसके साथ ही इस राशि के लोगों को सामाजिक स्तर पर भी आज सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि ऐसे लोगों से बचकर रहें जो आपकी बातों को किसी और के साथ साझा कर सकते हैं।
भाग्य का साथ 70 प्रतिशत तक रहेगा। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

मीन
अपनी खामियां को दूर करने के लिए आप आज के दिन प्रयास करते नजर आएंगे। अपने सूझबूझ का इस्तेमाल आज के दिन आपको करना होगा। आज रविवार है लेकिन ऑफिस का कोई कार्य अचानक आ सकता है जिसे आप करना पड़ सकता है। शाम के समय घर के लोगों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
भाग्य का साथ 65 प्रतिशत तक रहेगा। शिव जी की स्तुति करें।

Back to top button