दुनिया के 23 देशों में Omicron वैरिएंट दे चुका है दस्तक, रिकवर होने वालों से ज्यादा मिले नए कोरोना केस

 नई दिल्ली

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ( Omicron) की दस्तक ने दुनिया को चिंता में डाल दिया है. कोरोना का ये वैरिएंट अब तक 23 देशों में फैल गया है. इसमें अमेरिका भी शामिल है. चौंकाने वाली बात ये है कि अमेरिका के कैलिफॉर्निया में जो शख्स ओमिक्रॉन से संक्रमित हुआ है, उसे कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं.

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (World Health Organization) के चीफ टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा कि 23 देशों में कोरोना के नए वैरिएंट के केस सामने आए हैं. मामले बढ़ने के साथ इन देशों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है.

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच भारत में कोरोना के नए केस बढ़ गए हैं। इतना ही नहीं चिंता इसलिए भी है क्योंकि नए केसों की तुलना में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 9 हजार 765 नए केस आए हैं। वहीं, इस दौरान सिर्फ 8 हजार 548 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

देश में कोरोना के ऐक्टिव केस अभी भी एक लाख से कम हैं और फिलहाल यह संख्या 99 हजार 763 है। रिकवरी रेट 98.35 फीसदी है। हालांकि, इस दौरान 477 कोरोना मरीजों ने दम भी तोड़ा है।
एक्टिव केस देश में अब तक आए कुल मामलों का सिर्फ 1 प्रतिशत ही है। देश में अब तक कोरोना से कुल 3 करोड़ 40 लाख 37 हजार 54 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इन देशों में फैला वैरिएंट: देखें कहां कितने केस

कोरोना का नया वैरिएंट काफी अधिक संक्रामक बताया जा रहा है. यह सबसे पहले नवंबर में अफ्रीका में सामने आया था. अब तक 23 देशों में इसकी पुष्टि हो चुकी है. आइए जानते हैं, कहां कितने केस सामने आए हैं.

देश               केस
अमेरिका         1 केस
ऑस्ट्रेलिया 7 केस
ऑस्ट्रिया 1 केस
बेल्जियम       1 केस
बोत्सवाना       19 केस
ब्राजील         2 केस
कनाडा         6 केस
चेक रिपब्लिक 1 केस
डेनमार्क 4 केस
फ्रांस 1 केस
जर्मनी 9 केस
हॉन्ग कॉन्ग 4 केस
इजराइल 4 केस 
इटली 9 केस
जापान   2 केस
नीदरलैंड 16 केस
नाइजीरिया     3 केस
नॉर्वे 3 केस
पुर्तगाल   13 केस
सऊदी अरब 1 केस
स्पेन   2 केस
दक्षिण अफ्रीका 77 केस
स्वीडन               3 केस
यूके 22 केस
Back to top button