लखनऊ नगर निगम : दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी तलवार

लखनऊ

लखनऊ नगर निगम में धांधली कर संविदा पर रहने वाले कई कर्मचारियों ने स्थायी नौकरी प्राप्त कर ली। नगर निगम ने दो दिन पूर्व ही ऐसे 21 कर्मचारियों को विनियमितीकरण का निरस्तीकरण कर दिया है। वहीं अब अगले दो से तीन दिन में निगम के कई अन्य ऐसे कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है जिनको स्थायी करने में अनियमितता बरती गई है।

सूत्रों के अनुसार निगम ने ऐसे दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों को चिन्हित भी कर लिया गया है और अब इन कर्मचारियों के विनियमितीकरण का निरस्तीकरण का आदेश जारी हो जाएगा। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने पहले ही साफ कर दिया है कि जितने भी अनियमितता के मामले मिलेंगे सभी में कार्यवाही की जाएगी। विनियमितीकरण का निरस्तीकरण आदेश के बाद कर्मचारी पुन: संविदा पर काम कर सकेंगे। सिर्फ विनियमितीकरण का निरस्तीकरण किया गया है उनकी संविदा पद वाली नौकरी खत्म नहीं की गई है। वर्ष 2018 में अस्थायी से स्थायी हुए कर्मचारियों की जांच जारी है। 

Back to top button