कलेक्टर ने अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन

रायपुर
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सौरभ कुमार ने पूर्व में जारी अधिकारियों के कार्यविभाजन आदेश में आंशिक संशोधन किया है। जिसके तहत गोपल वर्मा (आई.ए.एस) अपर कलेक्टर को अनुविभाग आरंग के लिए अपर कलेक्टर, बी.सी. साहू अपर कलेक्टर को नेशनल लोक अदालत के कार्य संपादन हेतु नोडल अधिकारी, यु.एस अग्रवाल को नोडल अधिकारी आर.ओ.डब्ल्यु (राइट आफ वे) शाखा की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह श्रीमती निधी साहू संयुक्त कलेक्टर को जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, जन समस्या निवारण शिविर, आवक-जावक तथा डॉ दिप्ती वर्मा डिप्टी कलेक्टर को भू-आबंटन शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Back to top button