प्रभास ने आंध्र प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए 1 करोड़ रुपए

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास इस समय अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर नहीं बल्कि बाढ़ पीड़ितों की मदद करने को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। इसके लिए एक्टर ने सीएम रिलीफ फंड में एक करोड़ रुपए की राशि दान की है। बता दें, हाल ही में तिरुपति और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से वहां पर रहने वाले कई लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई लोगों की जान भी चली गई। प्रभास से पहले जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी और महेश बाबू जैसे स्टार्स ने 25 लाख रुपए की राशि सीएम रिलीफ फंड में दान की थी। जूनियर एनटीआर इंडस्ट्री के पहले ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने लोगों की मदद के लिए बड़ी धन राशि की घोषणा की है।

Back to top button