शादी से पहले हादसे का शिकार हुईं अंकिता लोखंडे, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की हिदायत

बॉलीवुड और टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के फैंस के लिए बुरी खबर है। अपनी शादी की तैयारियों में जुटीं अंकिता के पैर में चोट आ गई है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। अंकिता लोखंडे जल्द अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी करने वाली हैं। वह इन दिनों अपनी शादी की जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं। अंकिता लोखंडे के पैर में मोच आई है। इस बात की जानकारी बॉलीवुड सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही विरल भियानी ने अंकिता लोखंडे के उस पैर की तस्वीर को भी शेयर किया है, जिसमें मोच आई है। इसके साथ ही अभिनेत्री की तबीयत की जानकारी भी दी है। विरल भियानी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'अपनी शादी से ठीक पहले, अंकिता लोखंडे को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है, क्योंकि उनके पैर में मोच आ गई थी। वह अब ठीक है लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। शुक्र है कि यह बहुत गंभीर चोट नहीं थी।' सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अंकिता लोखंडे के फैंस और तमाम सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Back to top button