खाद्य मंत्री सिंह ने दी सैन्य प्रमुख स्व. रावत को श्रद्धांजलि

भोपाल

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सैन्य अधिकारियों के साथ शहीद भारत के रक्षा प्रमुख स्व. बिपिन सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. रावत का मध्यप्रदेश के साथ विशेष रिश्ता था। वे मध्यप्रदेश के दामाद भी थे।

मंत्री सिंह ने बताया कि स्व. रावत का विवाह सोहागपुर विधानसभा के पूर्व विधायक स्व. मृगेन्द्र सिंह की पुत्री मधुलिका सिंह के साथ हुआ था। इस दु:खद दुर्घटना में उनका भी देहावसान हो गया। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दे।

 

Back to top button